एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कल, कस्बे की जामा मस्जिद से निकलेगा जुलूस, सीएलजी बैठक में सद्भावना से त्यौहार मनाने की अपील

Published on: September 15, 2024

The Khabar Xpress 15 सितंबर 2024। इस्लाम धर्म में ईद का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जाती है। इस बार ये कल 16 सितंबर को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर ही इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को इतना खास माना जाता है। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ जामा मस्जिद से जुलुस ए मोहम्मदी निकलेगा। ये जुलूस कल 16 सितम्बर को सुबह 9 बजे मुख्य मार्गो से गुजरते हुए जामा मस्जिद मैदान तक निकलेगा। कस्बे के मस्जिद, मदरसे और मुस्लिम मोहल्ले रंग बिरंगी लाइटो व झंडों से सजे हुवे है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में आज शाम सीएलजी सदस्यों एवं शांति समिति की बैठक थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने बुलाई। इसमे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक में बरावफ़ात का जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भावनापूर्ण निकालने पर चर्चा की गई। इसके अलावा 17 सितंबर को तोलियासर भेरुजी महाराज के पैदल यात्री संघ रवाना होगा जिसमें लाखो की संख्या में श्रद्धालु तोलियासर धाम में धोक लगायेंग। इस बैठक में रमेश प्रजापत, चाँदरतन सेठिया, हरि सिखवाल, हरि जोशी, भंवरलाल दुगड़, सीमा जोशी, इकबाल राईन, असगर अली, पवन इन्दोरिया, श्याम पुरोहित, श्याम जोशी, आरिफ चोपदार सहित कस्बे के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment