एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

16 सितंबर को निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर, बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् के अनुसार जन्मकुंडली का होगा अवलोकन

Published on: September 15, 2024

The Khabar Xpress 15 सितंबर 2024। कल 16 सितंबर को कस्बे के हाई स्कूल रोड स्थित श्रीगणेश ज्योतिष कार्यालय में निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन होगा। समाजसेवी मांगीलाल अमित कुमार बोथरा परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर में आमजन लाभान्वित हो सकेगा। शिविर का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे साहित्यकार, इतिहासकार डॉ चेतन स्वामी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश स्वामी द्वारा किया जाएगा। शिविर में दो सत्रों में परामर्श दिया जायेगा। प्रथम सत्र सुबह 9:300 से 11:30 तक और द्वितीय सत्र 3 बजे से 5 बजे तक होगा। शिविर में श्री ऋषि कुल संस्कृत विद्यालय के भूतपूर्व सहायक आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय अपनी नि: शुल्क सेवाएं देंगे। पं रामदेव उपाध्याय ने बताया कि शिविर में हस्तरेखा, प्रश्न कुण्डली अवलोकन के साथ ही ज्योतिष विषय के विख्यात महर्षि पाराशर द्वारा रचित बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् के अनुसार जन्मकुंडली का भी अवलोकन किया जाएगा। शिविर में व्यक्तिगत नि: शुल्क परामर्श लेने के इच्छुक व्यक्ति 9829660721 पर 15 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करवा कर टोकन नंबर नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment