एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर से दिल्ली का सफर ओर होगा आसान, राजस्थान को मिली 2 नई वंदे भारत ट्रेन, नवंबर से दौड़ेगी दोनों ट्रेन, विधायक सारस्वत ने जताया मंत्री जी का आभार

Published on: September 16, 2024

The Khabar Xpress 15 सितंबर 2024। बीकानेर से दिल्ली का सफर ओर होगा आसान। भारतीय रेलवे राजस्थान में ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। चाहे वह सामान्य ट्रेन हो या फिर टूरिस्ट या धार्मिक स्थलों की ट्रेन, राजस्थान में ट्रेनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब भारतीय रेलवे ने नवंबर महीने से 2 और वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है, जो यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यह कदम बीकानेर सहित राजस्थान के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा।

आपको बता दें कि जल्द ही राजस्थान से 2 और नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी। पहली ट्रेन जोधपुर-दिल्ली वाया जयपुर, दूसरी बीकानेर-दिल्ली वाया चूरू चलेगी। जोधपुर दिल्ली के बीच वाया जयपुर वंदे भारत शुरू होने से ये जयपुर से गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी राजस्थान में पहले से ही जयपुर-उदयपुर-जयपुर, अजमेर-दिल्ली-अजमेर वाया जयपुर, भगत की कोठी-साबरमती-भगत की कोठी, उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही है। अब नवंबर महीने से राजस्थान में दो और वंदे भारत पटरी पर दौड़ेगी, जिससे राजस्थान में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या कुल 5 हो जाएगी।

बीकानेर वासियों के लिए खुशखबरी

बीकानेर वालो के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें बीकानेर के लिए वंदे भारत को दिल्ली से शुरू किया जाएगा, यानी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन दिल्ली से बीकानेर के लिए किया जाना संभावित है। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा-वाराणसी, टाटा-पटना सहित 5 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है और फिर नवम्बर माह में राजस्थान को 2 नई वंदे भारत की सौगात मिलेगी। आपको बता दें देश में अभी 55 वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं। वहीं, दिसंबर तक वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वेरिएंट दौड़ने लगेंगी। राजधानी जयपुर भी लगातार अपने ट्रेन संचालन और यात्री सुविधाएं के लिए एनसएससी-1 का दर्जा हासिल करने वाला जयपुर राजस्थान का पहला स्टेशन बन गया है। देशभर में 28 रेलवे स्टेशन सबसे अधिक आय और यात्रीभार वाले माने गए हैं, जिन्हें टॉप कैटेगरी के एनएसजी-1 में जयपुर भी शामिल हैं।

विधायक सारस्वत ने जताया मंत्री का आभार

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर से दिल्ली वन्दे भारत ट्रेन शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। विधायक सारस्वत ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बीकानेर के लिये भी वंदे भारत ट्रेन आरम्भ करने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों में बीकानेर से दिल्ली तक यात्रियों का भार बढ़ा है और बीकानेर जिले के सबसे अधिक व्यापारिक कार्य दिल्ली से सम्पन्न होते है। विधायक सारस्वत ने इसे बीकानेर वासियों के लिये अनमोल तोहफा बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली-बीकानेर आवागमन सुगम होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment