एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

11वर्षीया आईना सेन ने किया अठाई तप, जैन साध्वियों सहित समाज ने किया तपाभिनंदन

Published on: August 30, 2024

The Khabar Xpress 30 अगस्त 2024। कस्बे में सैन समाज की 11वर्षीया बालिका आईना सेन 8 की निराहार तपस्या लेकर साध्वी सेवा केंद्र में साध्वी कुंथुश्री के समुपस्थित हुई।

तपस्या से आत्मा उज्ज्वल बनती है: साध्वी कुंथुश्री

साध्वी कुंथुश्री ने तपस्विनी आईना की तपस्या के उपलक्ष्य में कहा कि जिस प्रकार से शरीर की बीमारी होने पर दवाई ली जाती है उसी प्रकार तपस्या से कर्मों की निर्जरा होती है। तप से आत्मा की कलुषता नष्ट होकर आत्मा उज्ज्वल बनती है। साध्वी ने कहा कि भूखा रहना बड़ा मुश्किल है परन्तु जिसका मनोबल उच्च हो, आत्मकल्याण की भावना हो। वह व्यक्ति चाहे किसी भी उम्र का हो, देश का हो, समाज का हो वह तपस्या की राह पर अग्रसर होता है। साध्वी ने समुपस्थित जनमेदनी को तपस्या के लिए आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तपस्या के क्रम से जुड़ना चाहिए। एक तपस्वी को एक व्यक्ति तपस्या की भेंट देकर उसका सच्चा अनुमोदन कर सकता है। कार्यक्रम में सुमंगलाश्री ने आईना की वर्धापना करते हुए कहा कि जैन समाज किसी जाति से बंधा नहीं है। जैन समाज की तपस्या किसी भी सम्प्रदाय का व्यक्ति कर सकता है। कर्म से जैन गुणों का आचरण करके व्यक्ति स्वयं को आत्मकल्याण की दिशा में प्रस्थित कर सकता है। आईना की तप अनुमोदना में साध्वी सुमंगलाश्री, साध्वी जीतयशा, साध्वी सम्यक्त्व प्रभा, साध्वी चंद्रायशा ने भावाभिव्यक्ति दी। तपस्विनी आईना के तप अनुमोदना में गीत और वक्तव्य के माध्यम से सभा से उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री दीपक सेठिया, अशोक बैद, पांचीलाल सिंघी, जीतेश मालू, महेंद्र मालू, पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख़, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, मंत्री अमित बोथरा, कोषाध्यक्ष ऋषभ बोथरा, सहमंत्री विवेक भंसाली, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, मंत्री संगीता बोथरा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा, कोषाध्यक्ष मंजू बोथरा, संगठन मंत्री मंजू झाबक, कमल किशोर नाई, आशीष जाड़ीवाल, साक्षी दुगड़, सुमित बरड़िया, संजय बरड़िया ने भाव उद्गार किये। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सुमंगलाश्री ने किया। कार्यक्रम में तिलोकचंद हिरावत, पूनमचंद ठेकेदार, छगन नाई, मूलचंद नाई सहित अनेकों मौजिज लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment