एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ के चुनाव हुए सम्पन्न, ओमप्रकाश बने निर्विरोध अध्यक्ष

Published on: August 30, 2024

The Khabar Xpress 30 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ की स्वर्णकार समाज की संस्था श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की बैठक स्थानीय श्रीमेढ स्वर्णकार भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्याणदत भामा ने की। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ओमप्रकाश कड़ेल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।

अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने समाज के सभी वरिष्ठजनो का आभार जताया और समाजहित के कार्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग देने का आश्वासन दिया। कड़ेल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ओमप्रकाश धूपड़ को मंत्री और जितेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया। इसके अलावा पवन गोयतान, रामावतार भामा, रामचंद्र जांगलवा, श्यामसुंदर मौसूण, पवन बुटण, मदनलाल मौसूण, घनश्याम जोड़ा, पवन सहदेवड़ा, मांगीलाल मौसूण, कालूराम रोड़ा को नियुक्ति दी। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने समाज की सभी गतिविधियों को संगठित होकर करने की शपथ ली। सभी सदस्यों ने उपस्थित समाजजनो का आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment