एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नर नारायण सेवा संस्थान निभा रहा मानव धर्म, जरूरतमंद परिवार को आवास बना कर किया सुपुर्द, देखे वीडियो सहित पूरी खबर

Published on: August 26, 2024

The Khabar Xpress 26 अगस्त 2024। क्षेत्र के अग्रणी सेवाभावी संस्थान नर नारायण सेवा संस्थान ने अपने सामाजिक दायित्वों एवं मानव धर्म को साकार करते हुए क्षेत्र के गांव तोलियासर के एक जरूरतमंद परिवार को नया आवास बना कर सपुर्द किया है। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि तोलियासर गांव में संस्था द्वारा गोद लिए गए जरूरतमंद परिवार का घर बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी जानकारी संस्थान के सेवादार भागीरथ तोलियासर ने दी। संस्थान कि सुषमा श्याम करनाणी की प्ररेणा से कोलकाता के करणी इंद्र के भक्त ने जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर देने का निर्णय लिया। सोमवार को नवनिर्मित घर जरूरतमंद परिवार को सुपुर्द किया गया। संस्थान के सेवादार भंवरलाल सोनी एवं आनंद जोशी देख रेख में मकान का कार्य पूर्ण हुआ। संस्थान के सदस्य जय बाहेती ने बताया कि इस मकान के निर्माण से पूर्व संस्थान ने तीन मकान बनवा दिए है। इस अवसर पर संस्थान के सेवादार आनंद जोशी, विनोद तोलंबिया, राजकुमार राजपुरोहित, नितिन जोशी, पंडित कैलाश जी पालीवाल सहित तोलियासर गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विदित हो कि संस्थान ने 55 जरूरतमंद परिवार गोद भी ले रखे हैं। जिन्हें प्रतिमाह आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।

संस्था सदस्य सुषमा श्याम करनाणी ने बताया कि तोलियासर गाँव में आज जिस जरूरत मंद परिवार को आवास बना के दिया गया है। यह परिवार पिछले 3 साल से संस्थान के अंतर्गत गोद लिया हुवा है और प्रत्येक महीने नियमित समय पर राशन इस परिवार तक पहुंचाया जाता है।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment