The Khabar Xpress 26 अगस्त 2024। देश में बढ़ते डिजटलीकरण के चलते इससे होने वाली चुनौतियां भी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। न्यूज़ पोर्टल्स की भरमार हो गयी है। ये न्यूज़ पोर्टल अपनी टीआरपी और व्यूवर्स को बढाने के लिए भ्रामक खबरे भी फैला देते है जो कि तथ्यहीन होती है। ऐसा ही एक वाकिया श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ है। क्षेत्र में सेवाकार्य में अग्रणी नर नारायण सेवा संस्थान ने तथाकथित स्वयम्भू बड़े पोर्टल पर आई एक न्यूज का खंडन करते हुए प्रेस नोट जारी किया है।
पढ़े प्रेस नोट-

इस पोर्टल पर पहले भी कई बार भ्रामक और गलत न्यूज़ देने के आरोप लग चुके है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर तोलियासर निवासी कमल राजपुरोहित ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए लिखा कि इन्होंने तो मुझे जिंदा ही मार दिया था। दरअसल कमल राजपुरोहित करंट लगने पर किसी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे और खबरें पहले लगाने के चक्कर में इनको मृतक बता दिया इस खबर से उसके परिवार और रिश्तेदारों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा था।










