एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

21 अगस्त को भारत बंद, क्या है कारण ?, क्या रहेगा बंद ?, क्या खुला रहेगा ?, यहां जानें

Published on: August 20, 2024

The Khabar Xpress 20 अगस्त 2024। एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कल यानी 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बन्द का समर्थन कई दलित संगठनों ने किया। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

भारत बंद क्यों ?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटे में वर्गीकरण बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के तेज तर्रार दलित युवा नेता राजेंद्र मेघवाल बापेऊ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राजस्थान में इस आंदोलन का आरम्भ हमने अपने साथियों रवि मेघवाल, गीगराज जोडली, गोपाल परमार, मोतीलाल हीरागर सहित अनेक बंधुओ के साथ प्रदेश की राजधानी जयपुर में अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब की स्टेच्यू के आगे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अपने खून से बेनर बनाकर की थी। बापेऊ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला असंवैधानिक है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 व 342 के तहत इस वर्ग के आरक्षण में संशोधन का अधिकार केवल भारतीय संसद को है। इस फैसले को इसी बेंच में शामिल जस्टिस बेला त्रिवेदी ने असंवैधानिक बताकर विरोध जताया है। देश के अधिकांश संगठन भारत बन्द की तैयारियां कर रहे है।

भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं। 

ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। 

राजस्थान रोडवेज ने जारी किए आदेश

राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। आदेश के अनुसार बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर सुरक्षित एवं सावधानी पूर्वक किया जाए। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर बसों को आगार कार्यशाला में या किसी अन्य सुरक्षित स्थान खड़ा किया जाए। निगम वाहनों को अवांछनीय/असामाजिक तत्वों से दूर रखें तथा स्थानीय प्रशासन/पुलिस थानों से समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका/घटित होने पर स्थानीय प्रशासन एवं केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष मुख्यालय जयपुर को तुरंत से अवगत कराया जाए। क्षेत्र में निगरानी और नजदीकी डिपो प्रबंधक से कॉर्डिनेट करने के बाद ही बसों का संचालन करेंगे।

सरकार ने बनाई ये रणनीति

प्रस्तावित भारत बंद को लेकर मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राजस्थान में कानून व्यवस्था, शांति और यातायात सुचारू करने के लिए की गई व्यवस्था की सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बंद के आयोजकों के निरन्तर सम्पर्क में रहें तथा जुलूस के रूट, बंद में शामिल लोगों की संख्या, कितने बजे जुलूस कहां पहुंचेगा आदि जानकारी संबंधित अधिकारियों से साझा करें।

व्यापार मंडल, शांति समितियों के प्रतिनिधियों से निरन्तर बातचीत करें। महापुरुषों की मूर्तियों, रेल व बस स्टेशनों के पास पर्याप्त जाब्ता रखें। क्षेत्र में कोई मेला, उत्सव आयोजित हो रहा है तो वहां भी पुलिस फोर्स की पर्याप्त तैनाती रखें। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की समय पर नियुक्ति कर उन्हें पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवा दें। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखें। अफवाह फैलाने और भड़काने वाली पोस्ट डालने, शेयर करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें तथा गलत तथ्य का खंडन जारी करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment