एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

21 अगस्त को भारत बन्द, बन्द समर्थकों ने दी कस्बे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सहमति

Published on: August 20, 2024

The Khabar Xpress 20 अगस्त 2024। एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटे में वर्गीकरण लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कल यानी 21 अगस्त को भारत बन्द का ऐलान किया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानावृताधिकारी निकेत पारीक, तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा, थानाधिकारी इंद्रकुमार ने सीएलजी सदस्यों, कस्बे के गणमान्य नागरिकों एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन का मुद्दा उठा। कस्बे के व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कानून व्यवस्था बनाये रखने का आश्वासन दिया। एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया के नेतृत्व में संघर्ष समिति से प्रकाश गांधी, चुनीलाल मेघवाल, विवेक लावा, बलवीर बिग्गा, हनुमान बिग्गा, बाबूलाल रैगर ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की बात कही। बैठक में सत्यनारायण भारद्वाज, विमल भाटी, शिवप्रसाद तावणियाँ, महावीर माली, पवन राठी, भंवरलाल दुगड़, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment