एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विप्र सेना ने दी बीकानेर के युवाओं को जिम्मेदारियां, इन पदों की हुई घोषणा

Published on: August 20, 2024

The Khabar Xpress 20 अगस्त 2024। ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन विप्र सेना द्वारा अपने संगठन का विस्तार किया गया है। इस संगठन विस्तार में बीकानेर के युवाओं को नई जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। संगठन द्वारा समाजोत्थान के अनेक कार्य किये जाते है।

राजकुमार सारस्वत बेरासर बने जिलाध्यक्ष

श्रीडूंगरगढ़विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव बेरासर के भामाशाह एवं समाजसेवी राजकुमार सारस्वत को विप्र सेना बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विप्र सेना के संभाग प्रभारी पवन सारस्वत ने विप्र सेना बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय की अनुशंसा पर घोषणा करते हुए बताया कि राजकुमार सारस्वत की नियुक्ति से संगठन के कार्यक्षेत्र और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सारस्वत की नियुक्ति पर बृजलाल तावणियाँश्रीडूंगरगढ़, मुरली सारस्वत सुरजनसर, डॉ देवकीनंदन सारस्वत, देवीलाल ओझा ने बधाई दी।

रविन्द्र जाजड़ा प्रदेश महामंत्री व धर्मेंद्र सारस्वत युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित

सेना के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने विप्र सेना में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जाजड़ा को प्रदेश महामंत्री और धर्मेंद्र सारस्वत को विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर विप्र सेना संभाग अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय और विप्र सेना के राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी और संभाग प्रभारी पवन सारस्वत, महादेव शर्मा, टीकमचन्द पंचारिया, बिरजू प्यारे, जयकिशन, इन्द्रकुमार, सत्यनारायणजोशी ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment