महाविद्यालय की छात्राएं निकली सड़को पर न्याय के लिए, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

The Khabar Xpress 17 अगस्त 2024। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप के खिलाफ पूरे देश मे व्यापक रोष बना हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में आज शनिवार को महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क पर रैली निकाल कर कोलकाता के आरजी कॉलेज में गत 9 अगस्त को ट्रेनी महिला डॉक्टर गैंप-रेप के खिलाफ आवाज उठाई। कन्या महाविद्यालय से पैदल निकली छात्राएं उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर घुमचक्कर होते हुए वापिस महाविद्यालय पहुंची। छात्राओं ने पैदल मार्च करते हुए इस निन्दनीय एवं मार्मिक घटना के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। महाविद्यालय की छात्राओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में शामिल रही।

\"\"

Leave a Comment