एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

15 अगस्त को ही नहीं बल्कि, 16 अगस्त को भी देश में इस जगह मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें क्यों…?

Published on: August 16, 2024

The Khabar Xpress 16 अगस्त 2024। आज आप सबसे आसान सवाल पहुंचते हैं। सवाल यह कि भारत में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है? आप यकीनन बोलेंगे कि 15 अगस्त को पूरे हिंदुस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

यह सच है कि देश में 15 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है, लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि देश में एक ऐसी भी जगह है, जहां 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है, तो आपका जवाब क्या होगा ?

कहां 15 नहीं, बल्कि 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है ?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि देश की किस जगह 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है।

जी हां, हिमाचल की राजधानी शिमला से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित ठियोग देश की एकमात्र ऐसी जगह है, जिसका स्वतंत्रता दिवस भारत से अलग है। इसलिए यह शहर हर साल आजादी दिवस को लेकर चर्चा के केंद्र में रहता है।

ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है ? 

ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के पीछे काफी रोचक कहानी है। दरअसल, यह कहा जाता है कि देश में ठियोग रियासत सबसे पहले राजाओं की सत्ता से आजाद हुई।

सत्ता से आजाद होने के बाद आजाद हिंदुस्तान में जनता द्वारा चुनी हुई पहली सरकार ठियोग में 16 अगस्त 1947 को यहां सरकार बनी थी। तब से लेकर आज तक ठियोग में 15 नहीं, बल्कि 16 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है।

राजा को छोड़नी पड़ी थी सत्ता 

हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिसव मनाने के लिए एक अन्य यह कहानी है कि 15 अगस्त 1947 को ठियोग रियासत के तत्कालीन राजा के महल के बाहर हजारों लोग विरोध करने जूट गए।

जब हजारों लोग महल के सामने विरोध करने लगे तो अंततः राजा को राजगद्दी छोड़नी पड़ी और बाद में यहां लोकतंत्र की बहाली हुई।

कहा जाता है कि लोकतंत्र की बहाली में सूरत राम प्रकाश ने सत्ता संभाली और इनके साथ करीब आठ लोगों के शपथ ली थी। इस तरह हिमाचल के ठियोग में 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है।

ठियोग में घूमने की बेस्ट जगहें

हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित ठियोग एक शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। यहां ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं। जैसे-

हाटु पीक:- ठियोग की हसीन वादियों में स्थित ठियोग एक ऐसी जगह है, जिसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। इस पीक से ठियोग की खूबसूरती के करीब से निहारा जा सकता है। आपको बता दें कि यहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है और ट्रेकिंग के दौरान खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं।

तानी जुब्बर झील:- प्रकृति की गोद में स्थित तानी जुब्बर झील किसी हसीन जगह से कम नहीं। चारों साइड से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों के बीच में स्थित यह झील चंद मिनटों में आपका दिल मोह लेंगी। मानसून में इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment