The Khabar Xpress 16 अगस्त 2024। पूरे देश के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कई देशभक्ति कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ ये राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कल हर भारतवासी के दिल मे अपने देश पर शहीद हुए शहीदों एवं उनकी पराक्रम की गौरवगाथा प्रज्ज्वलित रही। क्षेत्र के कई संस्थानों ने इस पर्व को जोश के साथ मनाया।
स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे फौजियों ने बांधा शमा

“हवा से नहीं फौजियों की सांस से, लहराता है तिंरगा” श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने ये उद्गार एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त करते हुए अमर शहीदों को याद किया। सुथार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे आज़ादी युही नहीं मिली थी इसके लिए सैंकड़ो वर्षों का संघर्ष और हर भारतीय का अपनी माटी का कर्ज उतारने का जज्बा था। इस संघर्ष में अनेकों नामवर और गुमनाम क्रांतिकारी शहीद हो गए तब जाकर आज हम इस खुली हवा में सांस ले रहे है। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रजनीश कौशिक ने अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए छात्रों को हमेशा सद्कर्म और देशप्रेम की राह पर चलने का संदेश दिया। आयोजन के मुख्य अतिथि कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष, एवं राज्य सरकार से राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार का विद्यालय के चेयरमैन ए.जी. खोकर, प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक, विद्यालय संरक्षक उदाराम चौधरी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति औऱ राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतिया दी।
कार्यक्रम का संचालन कनिष्का बाहेती, तमन्ना राठी, प्रियांशी धनवानी औऱ मंशिका बाहेती ने किया। विद्यालय की वाईस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

सातलेरा में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वाधीनता दिवस
मां भारती का वैभव अमर रहे।
अमर शहीदों को नमन
खेल मैदान की बड़ी घोषणा।
क्षेत्र की राउमावि सातलेरा में 78 वां स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य नौरत मल शर्मा सारस्वत और सरपंच रामप्यारी देवी ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के अमर शहीदों कैप्टन चन्द्र चौधरी,अमर शहीद हेतराम गोदारा और अमर शहीद लांसनायक राकेश चोटिया की शहादत को नमन करके श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा शिक्षकों लल्लूराम मीना और नुजल इस्लाम काजी के नेतृत्व में शारीरिक अभ्यास पी टी और पिरामिड का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। सुमन अध्यापिका के नेतृत्व में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सरपंच रामप्यारी देवी और एस एम सी अध्यक्ष नंदलाल शर्मा के करकमलों से कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों को पेन,पेंसिल, कॉपी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की होनहार राज्य स्तरीय विजेता कबड्डी खिलाड़ी सरिता भुवाल का कार्यक्रम में अभिनदंन किया गया।

विद्यालय में खेल मैदान हेतु बड़ी घोषणा
विद्यालय में खेल मैदान की कमी को पूरा करते हुए आज बड़ी घोषणा हुई और गाँव के भामाशाह श्रवण राम जाखड़ सुपुत्र रुघाराम जाखड़ ने विद्यालय के पास ही स्थित अपनी खातेदारी जमीन में से खेल मैदान हेतु आधा बीघा जमीन विद्यालय को खेल मैदान के लिए प्रदान करने की बड़ी घोषणा की जिसके लिए उपस्थित सभी ग्रामीणों ने दानदाता भामाशाह परिवार का साधुवाद ज्ञापित किया।

नुजल इस्लाम काजी ने शानदार मंच संयोजन किया। विद्यालय स्टाफ सुरेश कुमार, अमरचंद, नीलम कँवर, वन्दना, अनुराधा, पुष्पा और किशनगोपाल बीकानेरी का कार्यक्रम में सहयोग रहा। ग्राम पंचायत जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ की तरफ से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को लड्डू प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महावीर सिंह, खुमाराम, मालाराम मास्टर, पन्नाराम भुवाल, जगदीश प्रसाद कत्थक, खेताराम, कोडूराम, सुगनाराम, बख़्ता राम, हुकमाराम, बजरंगदास, मोतीलाल लुहार, खींवराज तरड़, शिवनारायण शर्मा, श्रीभगवान, सत्यनारायण शर्मा, चेतनराम, बृजलाल मेघवाल, सोहनलाल, भंवरलाल लिखाला, सहीराम मेहरा, सतीश मेहरा, हीरालाल, देदाराम, देबू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण भारी तादाद में उपस्थित रहे।

सूर्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण संस्था निदेशक मूलचंद स्वामी ने किया। इस अवसर पर शाला के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।संस्था निदेशक ने कहा कि अध्ययन के साथ साथ देश भक्ति का जज्बा हर विद्यार्थी के दिल में समाया हुआ रहना आवश्यक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बताये मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। इस दरम्यान शिक्षक दिलीप मीणा, राजूराम भार्गव,नदीम चेजारा,जगदीश प्रजापत ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संयोजन सुश्री मनीषा दर्जी ने किया।


श्री डूंगरगढ़ मैं धोलिया रोड़ स्थित 1600 मीटर धोरा पर आर्मी की तैयारी करने वाले युवाओ द्वारा सूर्य की पहली किरण के साथ ध्वजा रोहण किया गया। जिसमे सांवरमल, मुकेश, नीरज, प्रवीण, श्यामसुन्दर, राधेस्याम, अशोक, बीरबल, तेजकरण,राजू, राहुल, आशीष, मुकेश, सांवरमल, नवरत्न, दीपक सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
विश्व हिन्दू परिषद ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को याद
78वे स्वतंत्रता दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी व संरक्षक भवरलाल जी दुगड़ ने दण्डी स्वामी रामनारायण संस्थान में झंडा रोहण किया।

जिला अध्यक्ष जगदीश जी स्वामी, भंवरलाल जी दुगड़ व नगर अध्यक्ष लाल सिंह जी, नगर मंत्री मनीष नौलखा ने उद्धबोधन में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत, नगर उपाध्यक्ष परमेश्वर स्वामी, राजकुमार जोशी, रामावतार पांडिया, दीनदयाल प्रजापत, धनराज स्वामी, कान गुर्जर, हेमू भारती मौजूद रहे।

मदरसा इस्लामिया रजविया पर दी तिरंगे को सलामी
78 वे गणतंत्र दिवस पर मदरसा इस्लामिया रजविया पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जुम्मा मस्जिद इमाम फजले हक साहब, हुसैन मास्टर, सदर इकबाल, जान मोहम्मद, इकबाल राईन, बाबू खान, मनोज चोपदार, रोशन तेली, आरीफ, अकबर, अबू साहिल, असगर भाटी व समाज के मौजिज नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक ने किया ध्वजारोहण,
स्वतंत्रता दिवस हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है- पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा

आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम जी गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ के गणपति धर्मकांटे स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस दौरान राधेश्याम सारस्वत, कमलकिशोर नाई, कन्हैया लाल सोमानी, भगवानाराम गोदारा, विमल भाटी, पार्षद गण सत्यनारायण जाट, हिरालाल कूकना, संजय करनानी, यूसुफ चुनगर, ललित सारस्वत, प्रहलाद सोनी, श्याम दर्जी, मुंशी टेलर, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, अयूब दमामी, रामकिशन गवड़िया, मालाराम नाई, रेवंत गोदारा,मनोज सुथार, हीरालाल पटवारी, राजू माली, बाबूलाल रेगर, हजारी जांघू, राकेश सिद्ध, भंवर दमामी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










