एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शहीदों को किया याद, लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में हुए शानदार आयोजन, पढ़े एक साथ….

Published on: August 15, 2024

The Khabar Xpress 15 अगस्त 2024। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में शानदार आयोजन हर। क्षेत्र के हर सरकारी विभाग, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं निजी स्तर पर भी गरिमामय कार्यक्रम हुए।

‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा…।’

नगरपालिका में ध्वजारोहण के साथ हुई सुबह की शुरुआत

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए पालिका भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, चाँदरतन सेठिया, सत्यनारायण नाई, विनोद गिरी गुसाईं, भरत सुथार, भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया मौजूद रहे।

राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान पर हुआ उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़ का उपखण्ड स्तरीय सबसे बड़ा आयोजन राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रकुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ मनीष सैनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कस्बे के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

उपखण्डअधिकारी श्रीमती उमा मित्तल के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने विद्यार्थियों को सलामी दी।

शहीद हेमू कालानी पार्क में शहीद को श्रद्धांजलि देकर कॉलोनी के बच्चों के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मनाया स्वतंत्रता दिवस। बच्चो को दी देशप्रेम की सीख।

15 अगस्त 2024 सुबह 9.00 बजे 78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में महावीर कीर्ति स्तंभ (घूमचक्कर) पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ के कोषाध्यक्ष तोलाराम जी पुगलिया कार्य समिति सदस्य अशोक जी बैद, महेंद्र जी दुगड़ और विनोद जी भादानी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल जी, नोरतन सुथार, अल्ताफ, समीर, राकेश आदि उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात् लड्डू वितरित कर सबका मुँह मीठा करवाया गया।

जैसलसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस, भामाशाह ने किया प्रतिभाओ को पुरस्कृत

रा उ मा वि जैसलसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । झंडारोहण के साथ रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ । कार्यक्रम में भामाशाहों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए । समाजसेवी मनीष गिरी गोस्वामी के सौजन्य से बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा पूजा कंवर को कम्प्यूटर एवं प्रशस्ति पत्र, बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्रों को प्रत्येक को 1100 रु नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

गोस्वामी ने आगामी बोर्ड परीक्षा में भी मेघावी छात्रों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि शिक्षाविद एवं सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित, ठा. सवाईसिंह बीका, चाँदराम चाहर, लेखराम शर्मा, पोकरराम चाहर, सुरजाराम चाहर, नानगर गुसाईं, घड़सीराम मेघवाल, भंवरलाल नाई, भंवरलाल सुथार, लूणाराम मेघवाल आदि मंचासीन रहे। विद्यालय द्वारा भामाशाह राजूराम नाई , मनीष गिरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सोनिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों अभिभावकों एवं बच्चों की भागीदारी रही। उप प्रधानाचार्य गोतमसिंह जांगिड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment