एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेसोमूं स्कूल ने 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं उपखंड स्तर पर परेड में प्रथम एवं समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Published on: August 15, 2024

The Khabar Xpress 15 अगस्त 2024। सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष कुमार हिसारिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ थे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी उपस्थितजनों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

साथ ही स्विमिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अन्तर्सदनीय स्विमिंग प्रतियोगिता में सामूहिक तौर पर एमराल्ड हाउस प्रथम, सैफायर हाउस द्वितीय एवं टोपाज हाउस तृतीय स्थान पर रही। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पुराने रिकार्ड टूटे जिनमें हॉफ लैप फ्रिस्टाइल एवं वन लैप फ्रिस्टाइल में माया, गर्ल्स रिले फ्रिस्टाइल में सैफायर हाउस की छात्राओं माया, सुहाना, कोयल व तनिष्का तथा सीनियर बॉयज वन लैप बैक स्ट्रोक में पंकज सारस्वत ने रिकार्ड तोड़ा।

मुख्य अतिथि हर्ष कुमार हिसारिया ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से हमें सीख लेनी चाहिए और अपने देश को समृद्ध और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

संस्था चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के युवा पीढ़ी को जागरूक किया। मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवी, उद्यमी महावीर माली, विमल भाटी, ओमप्रकाश पंवार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेसोमूं स्कूल को उपखंड स्तर पर परेड में प्रथम स्थान एवं सामूहिक नृत्य (कनिष्ठ वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment