एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में बनेगा आचार्यश्री महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल, भामाशाह भीखमचंद पुगलिया ने दी मातृभूमि को बड़ी सौगात

Published on: August 15, 2024

The Khabar Xpress 15 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ सहित सम्पूर्ण जैन समाज के उदारमना भामाशाह भीखमचंद पुगलिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ को विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान उपलब्ध करवाने की महनीय घोषणा सूरत, गुजरात में जैन समुदाय के एक विशेष समारोह में की गई। तेरापन्थ धर्मसंघ के आध्यात्मिक गुरु आचार्यश्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया द्वारा “आचार्यश्री महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल” निर्माण की घोषणा की गई। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर पुगलिया की माता किरणदेवी और श्रीडूंगरगढ़ सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भीखमचन्द पुगलिया द्वारा इस विश्वस्तरीय स्कूल निर्माण में लगभग 4 करोड़ की राशि का योगदान दिया जाएगा और इसके साथ 2.5 एकड़ भूमि भी स्वयं द्वारा स्कूल के लिए दी जाएगी। भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा इससे पहले भी अपनी जन्मभूमि श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण आयाम स्थापित किये गए हैं। भीखमचन्द पुगलिया के अध्यक्षीय नेतृत्व में तुलसी सेवा संस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर बन चुका है और इसके साथ ही होमियोपैथी और आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा कस्बे सहित क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है। पुगलिया द्वारा समय-समय पर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment