मानवता की सच्ची सेवा ही परमधर्म है, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी गोवर्धनसिंह ने भेंट किये वाटर डिस्पेंसर

The Khabar Xpress 15 अगस्त 2024। मानवता की सच्ची सेवा ही परमधर्म है। ये कहना है क्षेत्र के भोजास निवासी कोलकाता व दिल्ली प्रवासी धर्मानुरागी भामाशाह एवं समाजसेवी गोवर्धनसिंह राजपुरोहित का। राजपुरोहित ने आज उपखंड स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के तीन सरकारी कार्यालयो पुलिस थाना, उपखण्ड कार्यालय और विकास अधिकारी कार्यालय में वाटर डिस्पेंसर मशीन भेंट की।

\"\"

इस अवसर पर तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्र कुमार, CBEO ओम प्रकाश प्रजापत ने भामाशाह के प्रति आभार जताते हुए भामाशाह गोवर्धन सिंह राजपुरोहित के प्रतिनिधि के रुप में भोजास गांव से आये हुए भंवर सिंह, भागीरथ सिंह, सालम सिंह, राजू सिंह, रानू सिंह, गोपाल सिंह राजपुरोहित, कान सिंह थानक, किशन सिंह राजगुरू, आसू सिंह राजपुरोहित को प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया।

\"\"

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत विधायक, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गुसाईं, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा मंच पर मौजूद रहे। गत दिनों भामाशाह गोवर्धन सिंह राजपुरोहित द्वारा श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भी सीसीटीवी कैमरों का इंस्टालेशन कार्य करवाया गया है। समाजसेवी गोवर्धनसिंह ने अपनी जन्मभूमि का भी फ़र्ज़ निभाते हुए भोजास में सार्वजनिक भवन का भी निर्माण करवाया था।

\"\"
\"\"
\"\"
\"\"

Leave a Comment