एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शरीर मे दिखने वाले ये संकेत है खराब हो रहे लिवर के, आप भी जान ले लिवर खराब होने के लक्षण

Published on: August 8, 2024

The Khabar Xpress 08 अगस्त 2024। लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में मौजूद गंदगी को भी दूर करता है। ऐसे में अगर लिवर ठीक ढंग से काम करना बंद कर देता है तो इससे आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हालांकि कई बार खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी लिवर खराब हो जाता है। संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के डॉ के.एल. शर्मा बता रहे है लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण, जिससे आप गंभीर बीमारी होने से बच सकते हैं।

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण

शरीर का पीला होना

अगर आपको अपने शरीर में पीलिया जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर चेकअप जरूर करवा लें, क्योंकि ये लिवर खराब होने का लक्षण है। इसमें आंखों के नीचे पीलापन और स्किन भी पीली होने लगती है।

पेट में दर्द होना

लिवर के खराब होने पर शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से नहीं हो पाता है जिसके कारण आंतों में सूजन आने लगती है और पेट में दर्द होता है।

डार्क पीले रंग की पेशाब

हमारी यूरिन का रंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। अगर आपको डार्क पीले रंग की पेशाब हो रही है तो ये डिहाईड्रेशन का प्रतीक है और साथ में ये भी बताता है कि शरीर में कई टॉक्सिन्स मौजूद हैं जो लिवर समस्या होने का संकेत है।

भूख या वजन का कम होना

लिवर खराब होने के कारण खाना सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से हमें कुछ भी खाने का मन नहीं होता है। लिवर खराब होने से वजन भी कम होने लगता है।

त्वचा में खुजली होना

त्वचा में खुजली होना भी लिवर में खराबी होने का लक्षण है। अगर आपको भी स्किन में खुजली हो रही है तो ये ऑब्सट्रक्टिव पीलिया का संकेत है। इसके अलावा आपको बाइल डक्ट में पथरी भी हो सकती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment