एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया ने अपने साथियों सहित किया दुकानदार पर जानलेवा हमला, एक लाख की मांगी फिरौती, हमले में घायल बीकानेर रेफर

Published on: August 7, 2024

The Khabar Xpress 07 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में राजेंद्र मेघवाल नोसरिया द्वारा जानलेवा हमला करने और फिरौती मांगने का मुकद्दमा आज दर्ज हुआ। बीदासर निवासी विनोद कुमार पुत्र उदाराम प्रजापत ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में मुकद्दमा दर्ज करवाया कि क्षेत्र के मिंगसरिया गांव में करीब 15 वर्षों से उसका भाई मेघराज प्रजापत मणिहारी की दुकान कर रहा है। वह बीदासर से रोजाना दुकान के लिए आवागमन करता है। 6 अगस्त की शाम करीब 6:30 पर राजेंद्र मेघवाल एवं कालूराम पुत्र हनुमान मेघवाल मेरे भाई की दुकान पर आए और एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की तथा धमकी दी। उन्होंने कहा कि हम वापस आ रहे हैं रूपये की व्यवस्था कर लेना अन्यथा गंभीर परिणाम होंगे। फिर करीबन 7:00 बजे सभी आरोपीगण हाथों में चाकू, बरछी लाठियां लेकर आए और उसके भाई मेघराज से एक लाख रुपए मांगने लगे। मेघराज ने रुपया नहीं होने की बात करने पर राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने अपने हाथ में चाकू, कालूराम के हाथ में बरछी व डूंगर राम के हाथ में मिर्ची से जबरन दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया। मेघराज की आंखों में मिर्ची डाल दी तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे मेघराज के सिर में और हाथों पर गंभीर चोट आई। उसकी उंगलियां भी काट दी तथा दुकान में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। मेघराज के चिलाने पर पड़ोसी भाग कर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मेघराज के बेहोश होने पर और ज्यादा खून गिरने की वजह से श्रीडूंगरगढ़ लाया गया। जहां उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर राजेंद्र मेघवाल पुत्र श्रवण राम मेघवाल कालूराम पुत्र हनुमान राम मेघवाल, डूंगर राम पुत्र गणेशाराम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 109(1), 308(4)(5), 324(2), 61(2a), 351(3), 3(5), 329(4) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राजेंद्र मेघवाल नोसरिया पर पहले भी हो चुके है मुकद्दमे

विदित रहे कि राजेंद्र मेघवाल नोसरिया अपने आपको भीमसेना का प्रदेशाध्यक्ष बताता है। अभी कुछ दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की कालूबास स्थित पानी की टंकी पर पुलिस प्रशासन पर दबाब बनाने के लिए चढ़ गया था। जिसका स्थानीय मोहल्लेवासियों ने जबरदस्त विरोध किया था। इस विरोध के फलस्वरूप प्रशासन ने उसे टंकी से उतरवाया था। इस घटना के फलस्वरूप भी पुलिस प्रशासन और जलदाय विभाग ने उस पर मुकद्दमा दर्ज किया था। इसके अलावा भी सीएलजी बैठक में भी राजेंद्र मेघवाल नोसरिया पर ब्लैकमेलिंग का मुद्दा गरमाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment