एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से कई समस्याएं होंगी दूर और सेहत रहेगी दुरुस्त

Published on: June 20, 2024

The Khabar Xpress 20 जून 2024। भारतीय मसाले स्वास्थ्य से भरपूर गुणों की खान हैं। इनमें एक मुख्य मसाला है अजवाइन जो कि अपनी एक अलग महक और स्वाद के लिए जाना जाता है। अजवाइन एक बेहतरीन मसाला है जो कि खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को कई प्रकार के फायदे देता है। पेट की समस्या हो या सर्दी जुकाम, अजवाइन छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े को भी दिया जा सकता है।

इसे आमतौर पर खाने में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका पानी पीने के भी बहुत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन का पानी पीने के हैरान कर देने वाले फायदे-

अजवाइन का पानी पीने के फायदे-

  • खाली पेट अजवाइन पानी या चाय पीने से शरीर से म्यूकस निकलता है और सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। अच्छे परिणाम के लिए अजवाइन पानी का भाप लेने से और भी आराम मिलता है।
  • यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस से भी राहत दिलाता है।
  • अजवाइन पाचन दुरुस्त रखने में मदद करता है। सोंठ और जीरा के साथ उबाल कर अजवाइन पानी बना कर खाली पेट पीने से खाना पचने में मदद मिलती है। अजवाइन डाइजेस्टिव एंजाइम को रिलीज करने में मदद करता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है और पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है।
  • दालचीनी पाउडर के साथ मिला कर पीने से अजवाइन का पानी किसी भी प्रकार के फ्लू से बचाने में मदद करता है।
  • अजवाइन का पानी पीने से डायरिया से भी राहत मिलती है।
  • वजन कम करने के लिए भी अजवाइन पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स वाटर है।
  • अजवाइन का इस्तेमाल दाल, करी, चटनी आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए भी करते हैं। खासतौर पर अजवाइन नमक का पराठा सभी का फेवरेट होता है।
  • आधे टेबलस्पून अजवाइन में गुड़ मिलाकर पीस लें। इसे 15 दिन तक दिन में दो बार देने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment