एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचन्द सारस्वत ने दिये विद्युत विभाग को आदेश, जैतासर में वर्षों से टूटे विद्युत पोल बदले गए

Published on: June 16, 2024

The Khabar Xpress 16 जून 2024। जैतासर के ग्रामवासियों ने गत दिनों विधायक ताराचन्द सारस्वत के पास विधायक सेवा केंद्र जाकर जैतासर गांव में वर्षों से टूटे हुए बिजली पोल के बारे में बताया और उन्हें बदलवाने की गुहार लगाई। ग्रामीण भंवरलाल शर्मा ने बताया कि गांव में 8-10 बिजली के पोल पिछले कई वर्षों से टूटे हुए थे। इन टूटे हुए बिजली के खम्भो से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पिछली सरकार में भी इन्हें बदलवाने की कोशिशें की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जैतासर के ही बजरंगदास स्वामी ने बताया कि विधायक सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ जाकर विधायक ताराचन्द सारस्वत को गांव की इस पुरानी समस्या से निजात दिलाने की बात कही। विधायक ने तुरंत ही विभाग को फोन पर आदेश दिए और जल्द ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया।

कल शनिवार को विद्युत विभाग के कार्मिकों ने जैतासर पहुंचकर टूटे हुए खम्भो को हटाया और उनकी जगह नए विद्युत पोल लगाए। ग्रामीण लूणाराम शर्मा, परमाराम शर्मा, बजरंगदास स्वामी, द्वारकादास स्वामी, अर्जुनगिरी सहित सभी ग्रामवासियों ने गांव की इस लंबित समस्या के निस्तारण करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment