एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, बीकानेर सहित 7 जिलों को चलाई जाएंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, 10 जुलाई को भाजपा पेश करेगी पहला पूर्ण बजट

Published on: June 16, 2024

The Khabar Xpress 16 जून 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है. राज्य के सात जिलों में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. सरकार के कदम से वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है. 

इन सात शहरों में चलेंगी बसें

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सात शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 2024 के बजट में 500 इलेक्ट्रिक बस की घोषणा की थी. राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर,बीकानेर, भरतपुर और उदयपुर में इन इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

10 जुलाई बजट पेश करेगी सरकार

दूसरी तरफ सूबे के मुखिया भजन लाल शर्मा सरकार के 6 महीने पूर्ण होने पर कार्यकाल की समीक्षा भी की जाएगी. राजस्थान में 3 जुलाई को 16 विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया है, जिसमें 10 जुलाई को भजन लाल सरकार अपना पूर्ण बजट पेश करेंगी. इससे पहले भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को महिलाओं को थर्ड ग्रेड के शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया था. 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment