एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चंद मिनटों में हो जाएगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज, देश में पहली बार आई इलाज की ऐसी तकनीक

Published on: June 14, 2024

The Khabar Xpress 14 जून 2024। ब्रेन में ट्यूमर… इसे सुनकर ही सब डर जाते हैं क्योंकि ब्रेन ट्यूमर एक बेहद खतरनाक बीमारी है। ऐसे में दक्षिण एशिया में पहली बार भारत के फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल में मरीजों के लिए एक ऐसी संजीवनी लेकर आई है जिससे मरीज को बेहद कम समय में सटीक इलाज के साथ अस्पताल से 1 ही दिन में छुट्टी मिल जाएगी। इस मशीन का नाम ‘गामा नाइफ ईस्प्रिरिट’ है। यह एक ऐसी मशीन है जो बिना चीरा लगाए एक साथ कई ट्यूमर की पोजीशन को लोकेट करती है। दावा किया जा रहा है कि ये इतनी सटीक है कि दिमाग के बेहद संवेदनशील और ऐसे भागों तक पहुंच सकती है जहां तक पहुंचना आसान नहीं होता।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने गामा नाइफ टेक्नोलॉजी को लेकर कहा है कि ये दुनिया भर में जांची-परखी और भरोसेमंद तकनीक है। फोर्टिस मेमोरियल हॉस्पिटल के ग्रुप सीओओ अनिल विनायक के अनुसार कैंसर केयर के क्षेत्र में भी ये बेहद कारगर साबित हो सकती है। यह सभी तरीके के कैंसर को डिटेक्ट और ट्रीट करने में सफल रही है। इस एडवांस टेक्नालॉजी से न्यूरो सर्जरी के साथ साथ कैंसर के जटिल से जटिल ट्यूमर को सटीकता के साथ ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल देश के 5 सरकारी अस्पतालों में ऐसी तकनीक उपलब्ध है लेकिन वह एडवांस टेक्नालॉजी वाली नहीं है।

कितने की आती है ये मशीन?

इस पर आने वाले खर्च को लेकर फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा कि इस मशीन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये के आस पास है। लेकिन लोगों को ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह राशि भी फिलहाल गरीब जनता के लिए बहुत ज्यादा है। लेकिन, सरकार जिस तरीके से पहल कर रही है, जल्द ही उससे न सिर्फ मेडिकल साइंस में उन्नति होगी बल्कि आम लोगों को भी फायदा मिलेगा।

इस खास मशीन के लॉन्च के मौके पर स्वीडन के राजदूत समेत भारत सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मशीन को बनाने वाली कंपनी स्वीडन की है। भारत और स्वीडन की पार्टनरशिप को देखते हुए राजदूत ने कहा कि इस पार्टनरशिप के जरिए सस्टेनेबल हेल्थकेयर समाधानों की उपलब्धता को लेकर दोनों पक्ष प्रयासरत रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment