एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

तपती गर्मी में शरीर को बर्फ-सी ठंडक देता है इलायची का शरबत, इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार

Published on: June 10, 2024

The Khabar Xpress 10 जून 2024। गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। इन दिनों आप भी ओआरएस, नारियल पानी, जूस वगैरह पी रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको इलायची का शरबत बनाने की एक स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ आपको इंस्टेंट ताजगी का अहसास कराता है, बल्कि इसे पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी की कमी भी नहीं होती है। गैस और एसिडिटी की समस्या हो या फिर लू से बचाव करना हो, आप झटपट बनने वाली इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देख सकते हैं।

इलायची का शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • इलायची पाउडर – 2 टी स्पून
  • काला नमक – 1/2 टी स्पून
  • नींबू स्लाइस – 2
  • चीनी – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 2 टी स्पून
  • ठंडा पानी – 2 गिलास
  • आइस क्यूब्स – जरूरत के मुताबिक

इलायची का शरबत बनाने की विधि

  • इलायची का शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले इन्हें कूटकर पाउडर बना लेना है।
  • इसके बाद एक बर्तन लें और इसमें 4 कप ठंडा पानी डाल लें।
  • अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें काला नमक, नींबू का रस और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इसमें आइस क्यूब्स डालें और या फिर थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • बस तैयार है आपका इलायची शरबत, गिलास की किनारी पर नींबू की स्लाइस लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

ये भी पढ़ें-  पेट रहता है अक्सर खराब तो करें इन नेचुरल चीजों का सेवन,डाइजेस्टिव सिस्टम होगा दुरुस्त

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress  की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment