एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आशीर्वाद बालाजी मंदिर में भागवत कथा का पंचम दिवस, प्रेम संसार का पांचवां पुरुषार्थ- संतोष सागर

Published on: April 12, 2024

The Khabar Xpress 12 अप्रेल 2024। मोहन प्रेम बिना नहीं मिलता,चाहे करलो लाख उपाय। भगवद् प्रेम की व्याख्या करते हुए युवा संत संतोष सागर महाराज ने आडसरबास के आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में गुरावा परिवार द्वारा आयोजित भागवत सप्ताह में पंचम दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान को बांधने का धागा प्रेम ही है। ब्रज की गोपियों ने तो प्रेम को संसार का पंचम पुरुषार्थ तक कह दिया। यशोदा मइया ने भगवान को उखल से बांध दिया।
महाराज ने कहा कि हृदय में प्रेम नहीं है तो भगवान की कथा सनने का कोई फायदा नहीं। भगवान को हर समय अपने घर का सदस्य ही मानना चाहिए। घर के सदस्य को हम कभी भूलते हैं क्या? हम अपने बच्चों से प्रेम करते हैं, इसलिए उनकी बडाई कितनी ही बार सुनलें, मन नहीं अघाता, ऐसे ही भगवान की कथाओं से मन नहीं भरना चाहिए, वे सदैव ही नवीन रहती हैं।
भागवत कथा के दसम स्कंध की कथा सुनाते हुए युवा संत ने कहा कि पंडित गर्गाचार्य ने भगवान का नामकरण किया। नाम रखा कृष्ण। कृष्ण का आशय होता है आकर्षित करने वाला। कृष्ण जन्म लेते ही मनुष्य तो मनुष्य, प्रकृति की प्रत्येक वस्तु को आकर्षित करने लगे।
आज की कथा के उपरांत सुरजनसर ग्राम पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश गुरावा, बेरासर के राजेन्द्र गुरावा, नेमचंद गुरावा, बामनवाली के नागरमल सारस्वा का सम्मान किया गया।
आशीर्वाद बालाजी मंदिर में स्थापित होनेवाली मूर्तियों का आज घृताधिवास किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment