एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजीव गांधी युवा मित्र मिले विधायक ताराचन्द सारस्वत से, राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को सुचारू रखने का दिया ज्ञापन,

Published on: December 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के राजीव गांधी युवा मित्र आज विधायक ताराचन्द सारस्वत से विधायक सेवा केंद्र में मुलाकात की। युवा मित्रो ने विधायक ताराचन्द सारस्वत को ज्ञापन देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने आर्थिक एवं सांख्यिकी में राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती की थी। ये राजीव गांधी युवा मित्र राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का घर-घर प्रचार प्रसार करते थे। वर्तमान सरकार की भारत संकल्प यात्राओं में भी युवा मित्रों के द्वारा लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन आदि की कार्यवाही कर रहे थे लेकिन अभी वर्तमान में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने 31 दिसंबर 2023 से सभी राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश दिया है जिससे 5000 राजीव गांधी युवा मित्र बेरोजगार हो जायेंगे।

युवा मित्रो ने विधायक से आग्रह किया कि वो उनकी आवाज़ को राजस्थान सरकार तक पहुंचाकर उनको बेरोजगार होने से बचाये। इसके अलावा राजीव गांधी युवा मित्रो ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को भी दिया। युवा मित्रो में लालचन्द शर्मा, राजुराम, दयानन्द बाना, रामरख गोदारा, हजारी बिशु, मदन शर्मा, गोपाल मेघवाल, नरेश कुमार दुगरिया, हंसराज खिलेरी, बलबीर सिंह राजपूत, आरती शर्मा, श्रवणनाथ सिद्ध, सुमन सिद्ध, प्रेमसुख बिश्नोई, नरेन्द्र बिश्नोई, हारुन तैली मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment