एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान इंदपालसर सांखलान में विधायक ताराचन्द सारस्वत के समक्ष ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन, देखे वीडियो

Published on: December 29, 2023

द खबर खबर एक्सप्रेस 29 दिसम्बर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान इन्दपालसर सांखलान में नैनो यूरिया का ड्रोन के द्वारा स्प्रे किया गया। यात्रा के दौरान विधायक श्रीडूंगरगढ़ ताराचंद सारस्वत की उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का स्प्रे कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि नैनो यूरिया एक तरल उर्वरक है जिसमे यूरिया के नैनो कण होते है। साथ ही नैनो यूरिया 500 मिलीलीटर की मात्रा का छिड़काव यूरिया के 45 किलोग्राम के समान परिणाम देती है। जिससे आदान की लागत कम एवं भंडारण क्षमता अधिक होती है जो कि किसानों के लिए अत्यधिक लाभप्रद रहेगा। साथ ही तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ राजवीर ने कृषकों को अधिकाधिक नैनो यूरिया को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। ड्रोन प्रदर्शन के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ केशव मेहरा,  सहायक कृषि अधिकारी मुरारी शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश बाना एवं किसान उपस्थित रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कर कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही एक मात्र लक्ष्य है । कार्यक्रम में केंद्र सरकार की मातृ वंदना योजना तहत “गोद भराई” समारोह के रूप में मनाया एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन,विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत मोदी की गारंटी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, PM किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना आदि के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का सरल व प्रभावी माध्यम बन रही है। ‘विकसित भारत का निर्माण’ और ‘अंत्योदय’ का मोदी जी का संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है और यह देश के जन-जन में “मोदी की गारंटी” का प्रत्यक्ष प्रमाण बन कर उभर रही है। इस दौरान तहसीलदार राजवीर, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, विकास अधिकारी भवानीसिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ केशव महिला एवम बाल विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment