द खबर एक्सप्रेस 24 दिसम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान की कमल मित्र अभियान की प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी और इस अभियान की संयोजक स्नेहा कंबोज व सहसंयोजक निकिता राठौड़ ने प्रदेश के सभी संभागों के संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में बीकानेर देहात की संयोजक आरती संचेती को और सहसंयोजक श्रीडूंगरगढ़ की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी को नियुक्त किया है।

कमल मित्र अभियान
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने श्रीमती रेखा भादानी को बधाई देते हुए बताया कि भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि लोकसभा चुनाव में बंपर जीत यानि मिशन 350 तक पहुंचने के लिए महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाना सबसे अधिक जरूरी है। इसलिए कार्यक्रमों के जरिए आधी आबादी को जोड़ा जाएगा। उनमें से एक योजना ‘कमल मित्र’ है, जिसके जरिए महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि आधी आबादी को साधा जा सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के 200 पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके लाखो कमल मित्र बहनों को तैयार करना है। प्रशिक्षण में भारत सरकार की 15 प्रमुख योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।









