एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत पहुंचे करणपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार में, अर्जनसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और विप्र फाउंडेशन ने किया स्वागत

Published on: December 22, 2023

द खबर एक्सप्रेस 22 दिसम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो अपने सिद्धांत और नीति की पालना करते हुए देश को परम वैभव तक ले जाने का कार्य कर रही है। पार्टी संस्थापक दीनदयाल जी उपाध्याय के अंत्योदय संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के साथ साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पार्टी का राजनैतिक पथ है। पार्टी के साधारण कार्यकर्ता का मूल्यांकन कर प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर भजनलाल जी का चयन साबित करता है कि पार्टी जो कहती है उस पर अमल भी करती है। करणपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए जाते हुए यह बात श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद जी सारस्वत ने आज अर्जनसर में कही है।

पल्लू चौराहे पर स्वागत सत्कार के लिए एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर श्री सारस्वत का अभिनंदन किया वहीं विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने संस्थान का पटका पहनाते हुए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। सम्मान समारोह में पूर्व उप प्रधान शिवरतन शर्मा सहित पार्टी के रामप्रताप स्वामी, सोहनसिंह राजपुरोहित, आसूसिंह पुरोहित, मदनलाल मोट, राजेंद्र बनानी, भवानी जसू, पूर्णमल सारस्वा बिंझासर, मनीराम ओझा, बृजलाल ओझा, राजेन्द्र मोट, नरेश शर्मा, भूपेंद्र, धर्मपाल जसू, किशोरसिंह, कमल शारद, मदनलाल बनानी, रामकुमार जसू, विष्णु मलकीसर, लक्ष्मीनारायण ओझा आदि ने विधायक बनने के बाद पहली बार यहां आने पर शुभकामनाएं प्रगट की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment