एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

25 दिसंबर से सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित, अधिकांश हिस्से ठंड की चपेट में

Published on: December 22, 2023

द खबर एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2023। राजस्थान के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीताकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इस बार शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर न होकर 5 जनवरी तक होंगे। पिछले कुछ वर्षों से सर्दी का प्रकोप 1 जनवरी के बाद देखने को मिल रहा है। जिसके के बाद इस बार शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी तक घोषित किए गए है। स्कूल जनवरी 2023 को खुलेंगे। हालांकि, जिन स्कूलों में लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक सीधी परीक्षा के सेंटर है। उन स्कूलों में 27 दिसंबर तक उन शिक्षकों को स्कूल आना होगा। जिनकी ड्यूटी वीक्षक, सुपरवाइजर अथवा पर्यवेक्षक के रूप में लगाई है। माध्यमिक शिक्षा निदेसालय बीकानेर ने आदेश जारी कर दिए है।

अधिकांश हिस्से ठंड की चपेट में

पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर में सीजन का सबसे कम पारा रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। बीती रात यहां का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड से नीचे चला गया है। वहीं करौली, सिरोही, नागौर, चूरू, बीकानेर, सीकर, पिलानी का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से कम और जालौर, संगरिया, टोंक, धौलपुर, श्रीगंगानगर, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर अलवर, वनस्थली और भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री से 10.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा हो गया

आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन कोल्ड वेव और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हो सकता है, जिससे 26 दिसंबर से उत्तरी हवाओं का आना कम होगा और तापमान में स्थिरता आएगी। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेस का प्रभाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर 30 दिसंबर से ठंडी हवाएं चलना शुरू हो सकती हैं। इस दौरान राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और उत्तर राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में भी लोगों कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं रविवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.0 डिग्री और 8.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment