एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

दीपोत्सव आज, जानिए लक्ष्मी पूजा, गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

Published on: November 12, 2023

द खबर एक्सप्रेस 12 नवम्बर 2023। दीपावली का त्योहार आज रविवार, 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। दिवाली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार होता है। दीपावली 5 दिनों तक चलता है जिसे पंच दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस से दिवाली का पर्व आरंभ हो जाता है जो भाई दूज तक चलता है। दिवाली का त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर जाने वाला विजय पर्व है। यह भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका के राजा रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या के सभी वासी भगवान राम के आने की खुशी में पूरे नगर को दीपों से सजाकर उत्सव मनाया था तभी से दिवाली के मनाने की परंपरा आरंभ हुई।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त का महत्व

एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान क्षीरसागर से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और भगवान विष्णु ने पत्नी के रूप में इन्हे स्वीकार किया था। हिंदू धर्म में दीपावली पर यानी कार्तिक अमावस्या की तिथि पर प्रदोष काल के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में किया जाना सबसे उपयुक्त माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त को प्रदोष काल कहा जाता है। 

दीपावली पर प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न होने पर पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात को स्थिर लग्न में अगर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाए तो भक्त के घर पर मां लक्ष्मी अंश रूप में ठहरकर वास करने लगती हैं। इसके अलावा दिवाली पर महानिशीथ काल के दौरान भी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। महानिशीथ काल में लक्ष्मी पूजा तांत्रिक, साधक और कर्म कांड वाले पंडित के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।  महानिशीथ काल में मां काली की पूजा करने का विधान होता है। 

शास्त्रों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल, स्थिर लग्न के मुहूर्त जोकि वृषभ लग्न माना जाता है, निशीथ काल का मुहूर्त और चौघड़िया के मुहूर्त को देखकर पूजा की जाती है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं…

दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ- 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 
  • कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त- 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक

प्रदोष काल का मुहूर्त

  • 12 नवंबर 2023 को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 29 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस दौरान वृषभ काल यानी स्थिर लग्न शाम 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। 
  • लक्ष्मी पूजा के प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस तरह से दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए लगभग 01 घंटा 55 मिनट का समय मिलेगा।  

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 05:40 से 07:36 तक
अवधि- 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल- 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल- 05:40 से 07 :36 तक

दिवाली लक्ष्मी पूजा का महानिशीथ काल का मुहूर्त

  • दिवाली पर प्रदोष काल के अलावा निशीथ काल के मुहूर्त में भी महालक्ष्मी पूजा करने का विधान होता है। इस मुहूर्त को भी अच्छा मुहूर्त माना जाता है। 12 नवंबर 2023 को महानिशीथ काल का मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा के लिए लगभग 52 मिनट का समय मिलेगा।

दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39  से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 01:26 से 02:47 तक
सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल)- 05:29 से 10:26 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 01:44 से 03:23 तक
उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- 05:02 से 06:41 तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- रात 11 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक
अवधि – 52 मिनट तक

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 05:40 से 07:36 तक
अवधि- 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल- 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल- 05:40 से 07 :36 तक

दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39  से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)-01:26 से 02:47 तक
सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल)-05:29 से 10:26 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 01:44 से 03:23 तक
उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- 05:02 से 06:41 तक

राजस्थान                       शुभ मुहूर्त

जयपुर 05 बजकर 49 मिनट – 07 बजकर 46 मिनट तक
मेहंदीपुर 05 बजकर 45 मिनट – 07 बजकर 43 मिनट तक
जैसलमेर05 बजकर 08 मिनट – 07 बजकर 05 मिनट तक
पुष्कर 05 बजकर 55 मिनट – 07 बजकर 52 मिनट तक
सालासर05 बजकर 49 मिनट – 07 बजकर 45 मिनट तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment