एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पेट से जुड़े हर रोग का इलाज है ये औषधीय पौधा, शुगर भी करे कंट्रोल

Published on: October 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर 2023। हमारे आस-पास हजारों ऐसे पेड़-पौधे मौजूद होते हैं, जो अपने औषधीय गुणों की वजह से काफी मशहूर हैं। इन औषधीय पौधों का प्रयोग कई दवाओं को बनाने के लिए होता है। लेकिन आज आपको ऐसी मेडिसिन के बारे में बताएंगे, जिसकी खासियत जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे आप। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेचर के द्वारा प्रदान की गई एक ऐसी औषधि का पौधा, जिसे मात्र छू लेने से ही वह शर्मा जाती है।

बात कर रहे हैं हम लाजवंती पौधे के बारे में, जिसे आम भाषा में छुईमुई के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम भले ही थोड़ा अजीब है, लेकिन फायदे अनेक हैं और सेहत के लिए लाभकारी। ये लाजवंती पौधा किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यह पेट की कई गंभीर बीमारियों के लिए गुणकारी है, इसके अलावा डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखती है। यह एक छोटा पौधा होता है। इसकी पत्तियां आंवले के पत्ते की तरह होती हैं। इसके फूलों का रंग गुलाबी होता है। कई तरह की पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह लेने के बाद करना चाहिए।

डायरिया में राहत

यह पौधा डायरिया की परेशानी में भी राहत देता है।किसी भी प्रकार के पेट से जुड़ी बीमारी हो, उसमें लाजवंती का पौधा कारगर साबित होता है।

ऐसे करें प्रयोग

इसकी पत्तियां काफी गुणकारी होती हैं, इसके पत्तों को साफ सुथरा करके काढ़ा बनाया जाता है। जो कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है, जिसे काढ़ा पसंद नहीं है वो इसकी पत्तियों को टैबलेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment