एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शनि अमावस्या आज, 100 साल बाद शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, होगा धन लाभ

Published on: October 14, 2023

साल 2023 की सर्व पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। जिससे कुछ राशियों को शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से शुभ फल मिलने वाले हैं।

द खबर एक्स्प्रेस 14 अक्टूबर। हर साल आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या मनाया जाता है।आज शनि अमावस्या है। शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या या शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। 100 साल बाद शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस बार शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से कुछ राशियों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिससे इन राशियों के सभी कष्ट से दूर होंगे और काफी सुखद समय की शुरुआत होगी। चलिए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से किन राशियों के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेंगे।

मेष: सूर्य ग्रहण पर शनिश्चरी अमावस्या के ऐतिहासिक संयोग से मेष राशि वालों के बेहद सुखद समय की शुरुआत होगी। जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के योग बनेंगे। तरक्की की राह पर आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में मनमुटाव दूर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी ।

मिथुन: 100 साल बाद सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के संयोग से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। घर में बरकत आएगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ: शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से कुंभ राशि कीकिस्मत का दरवाजा खुल सकता है। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे और काफी सुखद समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ : शनिचरी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। आप अपने काम और नौकरी को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। आपके सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे और पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए सौदों से लाभ प्राप्त होने की संभावना प्रबल है। व्यवसायों से मुनाफा होगा।

मिथुन : शनिचरी अमावस्या के दिन मिथुन राशि वालों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि रहने वाली है। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। बड़ों का सम्मान करें। आपको अपने पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। मिथुन राशि के जातकों को व्यापारिक सौदों से लाभ मिल सकता है।

तुला : 14 अक्टूबर को शनिचरी अमावस्या के दिन शनि तुला राशि के छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे, जिससे उनका पढ़ाई के प्रति फोकस बढ़ेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े जातकों पर भी शनि की कृपा रहेगी। आपके अच्छे कार्यों के लिए शनि आपको आशीर्वाद देंगे। तुला राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और आप समय पर अपने काम पूरे करने में सफल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment