एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सभी राजनैतिक दलों की मांग पर राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 25 नवंबर को होगा मतदान, द खबर एक्सप्रेस ने भी उठाई थी मांग

Published on: October 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2023।

23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी का पर्व होने पर राजस्थान में बड़े पैमाने पर विवाह समारोह होने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को असुविधा होगी। वाहनों की कमी सामने आएगी और ऐसे में वोटिंग पर भी असर पड़ सकता है। आयोग ने इस बात पर विचार किया और मतदान की तारीख में बदलाव करते हुए उसे 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर कर दिया है।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी गई है। पहले 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना तय किया गया था। लेकिन उस दिन देवोत्थान एकादशी होने कारण राजस्थान में शादियों का माहौल होगा और इसका असर मतदान पर भी पड़ता। जिसके कारण चुनाव आयोग ने अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है। हालांकि, मतदान एक ही चरण में होगा। चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा।

द खबर एक्सप्रेस ने भी चुनाव आयोग को किया था ट्वीट

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। राजस्थान में एक चरण में वोटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई थी, मगर, तारीख की ऐलान होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों ने चुनाव की तारीख को लेकर अपनी बात रखी थी। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इस वजह से बड़ी संख्या में विवाह समारोह और मांगलिक और धार्मिक उत्सव होते हैं। ऐसे में लोगों को असुविधा होगी। वाहनों को कमी सामने आएगी और वोटिंग पर भी असर पड़ सकता है। इस वजह से राज्य के बहुत से सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने अपने प्रतिनिधित्व के जरिए आयोग से इस तारीख को मतदान टालने की गुहार लगाई थी। आयोग ने इस बात पर विचार किया और मतदान की तारीख में बदलाव करते हुए उसे 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर (शनिवार) कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment