एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खादी ने वर्तमान में प्रगति के नए आयाम स्थापित किये हैं, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर बोले खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published on: October 10, 2023

द खबर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2023। खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल , निदेशक राहुल मिश्रा एवं उनके साथ खादी से जुड़े राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यकर्ता कल सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ खादी ग्रामोद्योग विकास समिति पहुंचे। जहां समिति ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। खादी समिति श्री डूंगरगढ़ के प्रवक्ता सुशील सेरडिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा खादी से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई एवं विशेषताओं से अवगत कराया । जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अवलोकन कर निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता की सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल ने कहा कि आज खादी नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी ग्रामोद्योग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत को आधुनिक भारत में देश और दुनिया में आगे बढ़ रही है। पिछले वितीय वर्ष में एक लाख 35 हजार करोड़ रूपये का कारोबार खादी ग्रामोद्योग ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि साढ़े नौ लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है। हमारा विभाग नारी शक्ति के लिए सबसे सशस्त माध्यम उभरकर सामने आया है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि आज अस्सी प्रतिशत काम महिलाओं के हाथों से किया जा रहा है। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, संस्था के सरंक्षक श्याम महर्षि, सुशील सेरड़िया, विजय महर्षि, भागसिंह, मंगलचंद गौरा सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment