Close Menu
The Khabar Xpress
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का बीकानेर के जयमलसर में लोकार्पण

July 11, 2025

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

July 11, 2025

आरडीएसएस से शहरवासियों को मिलेगा ओवरलोड एवं ट्रिपिंग से छुटकारा-विधायक, जाने क्या है आरडीएसएस

July 11, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 12
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram
The Khabar Xpress
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
The Khabar Xpress
Track all markets on TradingView
You are at:Home»एजुकेशन»अन्नाराम सुदामा जन्मशती समारोह की दो दिवसीय संगोष्ठी का पहला दिन सम्पन्न
एजुकेशन

अन्नाराम सुदामा जन्मशती समारोह की दो दिवसीय संगोष्ठी का पहला दिन सम्पन्न

Managing TeamBy Managing TeamOctober 8, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email






द खबर 07 अक्टूबर 2023। साहित्य अकादमी नई दिल्ली और रमेश मेमोरियल एज्यूकेशन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय अन्नाराम सुदामा जन्मशती संगोष्ठी प्रारम्भ की गई।
अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में आयोजित इस संगोष्ठी में विख्यात साहित्यकार और साहित्य अकादेमी नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा के समन्वयक अर्जुनदेव चारण ने राजस्थानी साहित्यकार अन्नाराम सुदामा की तुलना कबीर से की। उन्होंने कहा कि राजस्थानी के आधुनिक रचनाकार में सुदामा प्रथम पंक्ति में है। सुदामा की कहानी, कविता और निबंध पर चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र में चारण ने कहा कि हर रचनाकार अपनी रचना में मृत्यु से भिडंत करता है। अन्नाराम सुदामा की राजस्थानी भाषा की उपन्यास के मूल तत्व को समझना जरूरी है। युवा रचनाकारों को आंकलन करना चाहिए कि नई पीढी को उनको पढ़कर अपने लेखन में सुधार करना चाहिए। उनके साहित्य सृजन के मूल में जाकर उसको अपनाना चाहिए।इस मौके पर राजस्थानी साहित्यकार और अन्नाराम सुदामा के पुत्र मेघराज शर्मा ने कहा कि वो जैसा देखते थे, वैसा लिखते थे। हमारे अंदर शब्दों का ज्ञान उनकी देन है। उन्होंने अकादेमी का इसके लिए आभार जताया। विख्यात साहित्यकार नन्द भारद्वाज ने कहा कि सुदामा ने राजस्थानी भाषा को साहित्य के क्षेत्र में स्थापित किया। 1966 में प्रथम कृति “मुळकती काया, मुळकती धरती” ने आम आदमी काे प्रभावित किया। उनकी कहानियों में वो सब है, जो हमारे आसपास घटित होता है। सुदामा ने अपनी कहानियों में महिलाओं की पीड़ा को उजागर किया। साहित्य अकादेमी के साहित्य संपादक ज्योतिकृष्ण वर्मा ने कहा कि सुदामा जैसे विख्यात और सरल साहित्यकार पर अकादमी ने आयोजन किया है। सुदामा से राजस्थानी भाषा के साहित्यकारों को सीखना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अरुणा व्यास के लिखे मोनोग्राफ की जानकारी भी दी। उद्घाटन सत्र का संचालन साहित्य अकादेमी नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के सदस्य संजय पुरोहित ने किया।
अरुणा व्यास ने लिखा सुदामा पर मोनोग्राफ उद्घाटन सत्र में ही जयपुर की विख्यात साहित्यकार अरुणा व्यास के लिखे मोनोग्राफ का विमोचन किया गया। ये मोनोग्राफ अन्नाराम सुदामा पर लिखा गया है, जिसमें राजस्थानी भाषा में सुदामा की कहानी, कविता सहित अनेक विषयों को एक साथ संग्रहित किया गया है।
कहानियों में लोक पहले सत्र में अन्नाराम सुदामा की कहानियों के बारे में चर्चा की गई। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी भाषा के साहित्यकार भंवरलाल भ्रमर ने कहा कि सुदामा ने समाज के हर वर्ग की पीड़ा को अपनी कहानियों से उजागर किया। इसी सत्र में अरुणा व्यास ने पत्रवाचन करते हुए उनकी कई कहानियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कहानियां आज भी प्रासंगिक है। महिलाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा पर भी उन्होंने जमकर कटाक्ष किए, जिससे लोग सोचने के लिए मजबूर हुए। अशोक कुमार व्यास ने अपने पत्रवाचन में सुदामा की कहानियों से रूबरू करवाया। व्यास ने कहा कि सुदामा ने आसपास जैसा देखा है, वैसा ही लिखा है।
कविता संसार पर चर्चा
दूसरे सत्र में विख्यात साहित्यकार व लेखक डॉ. राजेश कुमार व्यास ने कहा कि सुदामा की कविताओं के हर शब्द में ज्ञान छिपा हुआ है। इसी सत्र में पत्रवाचन करते हुए सूरतगढ़ के साहित्यकार हरिमोहन शर्मा “रुंख” ने कहा कि “पिरोळ में कुत्ती ब्याई” कविता पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि हमारे आसपास कितना साहित्य बिखरा हुआ है, जिसे शब्दों में पिरोकर हम समाज को दिशा दे सकते हैं। साहित्यकार राजूराम बिजारणियां ने अन्नाराम सुदामा को राजस्थानी का प्रेमचंद बताया। इस सत्र का संचालन सविता जोशी ने किया।
व्यक्तित्व पर चर्चा पहले दिन के तीसरे व अंतिम सत्र में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान सुदामा के पुत्र व राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार मेघराज शर्मा ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनुपमा शर्मा ने विचार रखे।इसी सत्र में मनमोहन सिंह यादव ने भी पत्रवाचन किया। इस सत्र का संचालन साहित्यकार हरीश बी. शर्मा ने किया।


Sridungargarh News श्रीडूंगरगढ़ समाचार
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn
Previous Articleएक ऐसी बीमारी जिसमे हाथी की तरह हो जाते हैं मरीज के पैर, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
Next Article 119 सीटों से तय होता है राजस्थान में सरकार बनना, भाजपा की 60 तो कांग्रेस की 21 सीट रहती है ‘फिक्स’
Managing Team
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का बीकानेर के जयमलसर में लोकार्पण

July 11, 2025

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

July 11, 2025

आरडीएसएस से शहरवासियों को मिलेगा ओवरलोड एवं ट्रिपिंग से छुटकारा-विधायक, जाने क्या है आरडीएसएस

July 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Stocks Prices
Track all markets on TradingView
Live Score
Categories
  • Uncategorized
  • अपराध
  • एग्रीकल्चर
  • एजुकेशन
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • दुर्घटना
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रिजल्ट
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • लोकसभा चुनाव
  • विशेष
  • श्रीडूंगरगढ़ समाचार
  • हेल्थ
Top Posts

राष्ट्रीय निगमों के ऑनलाईन ऋण आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित..

August 23, 2023

केंद्रीय कारागार में बन्द राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया पर ब्लैकमेलिंग का मुकद्दमा दर्ज, पुलिस के नाम पर वसूले रुपये

September 3, 2023

राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित, प्रबुद्धजनों से किए सुझाव आमंत्रित

August 30, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Subscribe to Updates

Get the latest news from the khabar xpress. Just join us.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
  • WhatsApp
Don't Miss

देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का बीकानेर के जयमलसर में लोकार्पण

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

आरडीएसएस से शहरवासियों को मिलेगा ओवरलोड एवं ट्रिपिंग से छुटकारा-विधायक, जाने क्या है आरडीएसएस

सम्भाग के सबसे बड़े अस्पताल की नई पहल, पीबीएम अस्पताल में होगा क्यूआर कोड आधारित ओपीडी रजिस्ट्रेशन पंजीकरण

About
About

The Khabar Xpress is #1 News platform near by you. we provide most effect full & true News. Stay connected with us :

Facebook X (Twitter) Instagram LinkedIn WhatsApp Telegram
Popular Posts

देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का बीकानेर के जयमलसर में लोकार्पण

July 11, 2025

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

July 11, 2025

आरडीएसएस से शहरवासियों को मिलेगा ओवरलोड एवं ट्रिपिंग से छुटकारा-विधायक, जाने क्या है आरडीएसएस

July 11, 2025
Trending

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

June 17, 2025

बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल से हो परेशान, मरुधर सोलर एनर्जी पर मिलेगा निदान, आज ही करवाये फ्री रजिस्ट्रेशन

June 5, 2025

जीवन बीमा क्या है ?, बीमा क्यों जरूरी है आपके जीवन मे

Sponsor: गौरीशंकर सारस्वत, विकास अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्रीडूंगरगढ़October 11, 2024
Copyright © 2025. Designed by The Khabar Xpress.
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.