एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किडनी में पथरी होने के पीछे हो सकती हैं ये 4 वजहें, जानें कैसे मिलेगी राहत

Published on: September 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 सितंबर 2023। किडनी में स्टोन की समस्या आजकल ज्यादा बढ़ रही है, जिसका एक कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। ऑफिस, घर और सोशल लाइफ को मेंटेन करने के चक्कर में लोगों की लाइफस्टाइल बर्बाद हो चुकी है, जिसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। किडनी में स्टोन को नेफ्रोलिथियासिस भी कहा जाता है, गुर्दे यानी किडनी में बनने वाले क्रिस्टलीय कणों को स्टोन या पथरी कहा जाता है। यहां हम आपको बताएंगे गुर्दे में पथरी यानी किडनी स्टोन के कारण और बचाव के तरीके।

किडनी स्टोन होने के कारण

  1. जो व्यक्ति दिनभर में जरूरत से कम पानी पीते हैं उन्हें किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं।
  2. ज्यादा नमक-मीठा खाना भी किडनी में स्टोन का कारण बन सकता है। व्यक्ति को बीमारियों और किडनी में स्टोन से बचने के लिए नमक और मीठा कम खाना चाहिए।
  3. मांसाहार का ज्यादा सेवन भी किडनी स्टोन का कारण हो सकता है।
  4. कैल्शियम-प्रोटीन इम्बैलेंस के कारण भी गुर्दे में पथरी हो जाती है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

खट्टी छाछ

किडनी में स्टोन होने पर खट्टी छाछ के सेवन से आपको फायदा मिल सकता है।

कुलथ की दाल

कुलथ की दाल किडनी स्टोन की समस्या में फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट इस दाल का पानी पीना चाहिए। कुलथ दाल का पानी रोजाना एक कप पीने से किडनी से स्टोन बाहर निकल सकता है।

मूली

गुर्दे में पथरी के लिए मूली खाना फायदेमंद साबित होता है। पथरी की समस्या में मूली को पानी में उबालकर पीने से पथरी बाहर निकल सकती है।

पत्थरचट्टा के पत्ते  

पत्थरचट्टा के 4-5 पत्तों को पीसकर एक गिलास पानी के साथ सुबह-शाम करीब 1 महीने तक पिएं। इसे पीने से किडनी की पथरी निकल सकती है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

उपजिला अस्पताल में दानदाता ने दिए चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Leave a Comment