एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमित शाह और जेपी नड्डा से वसुंधरा राजे सिंधिया की मुलाकात का हुआ असर, राजे गुट के सबसे बड़े नेता देवीसिंह भाटी की भाजपा में हुई पुनर्वापसी

Published on: September 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। बीकानेर क्षेत्र की राजनीति में आज बड़ी हलचल देखने को मिली है। अभी 9 बजे के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में क्षेत्र के दिग्गज नेता और वसुंधरा राजे सिंधिया के नजदीकी कहे जाने वाले पूर्व विधायक और मंत्री देवीसिंह भाटी की भाजपा में घर वापसी हुई है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के एक ओर दिग्गज नेता किसनाराम नाई के बाद देवीसिंह भाटी की वापसी ने बीकानेर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

राजे की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात का असर

कल बुधवार को देर रात्रि सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने जयपुर आये राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की जिसका असर आज देवीसिंह भाटी की पुनर्वापसी के रूप में दिखा। प्राप्त सूत्रों के अनुसार राजे को कई अहम फैसलो के लिये पार्टी ने सहमति दी है।

बीकानेर की राजनीति पर प्रभाव

देवीसिंह भाटी बीकानेर की राजनीति की धुरी रहे है। वे राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में भाटी को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विरोधी के तौर पर जाना जाता है। जब केंद्रीय मंत्री मेघवाल को राजस्थान भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई तो यही लगा था कि धुर विरोधी भाटी की भाजपा में पुनर्वापसी मुश्किल है। और कुछ दिनों पूर्व भाटी की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म था। आज भाटी की वापसी ने बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी को फ्रंटफुट पर ला दिया है। और वसुंधरा राजे सिंधिया की पार्टी में अहमियत को भी दिखा दिया है।

भाटी के साथ हुए ये भी भाजपा के

दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के साथ राजस्थान के शिक्षा जगत में सबसे बड़े कोचिंग संस्थान CLC के श्रवण चौधरी, बसपा के प्रत्याशी रहे भागचंद सैनी और BL रणवा ने भी भाजपा का दामन थामा।

भाजपा कार्यालय से देखे सीधे वीडियो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment