एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र की राजनीतिक हलचल : देवीसिंह भाटी की भाजपा पुनर्वापसी पर श्रीडूंगरगढ़ में होगा स्वागत, पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे जनता द्वार, युवा कर रहे सरकारी योजनाओं का प्रचार

Published on: September 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 सितंबर 2023। बीकानेर जिले के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने कल प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के समक्ष पार्टी में पुनर्वापसी की। पुनर्वापसी के बाद कल जयपुर से बीकानेर आते समय सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरपालिका के सामने श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। विदित रहे कि देवीसिंह भाटी की लंबे अंतराल के बाद भाजपा में वापसी हुई है। श्रीडूंगरगढ़ के विधानसभा प्रत्याशी रहे और पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नजदीकी माने जाने वाले देवीसिंह भाटी बीकानेर क्षेत्र के दिग्गज नेता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे जनता के बीच

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत पूनरासर बालाजी धाम पहुंचे। वहाँ बालाजी महाराज के दर्शन करके पूनरासर ग्रामवासियों से रूबरू हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने युवाओ के साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की और युवाओ का पार्टी में योगदान और युवा महत्व पर संवाद किया। सारस्वत ने पूनरासर ग्रामवासियों के साथ जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। सारस्वत ने सूबे की भ्रष्ट और अनैतिक सरकार के काले कारनामो को बताते हुए ग्रामवासियों को भाजपा के साथ रामराज्य संकल्पना से जुड़ने का आह्वान किया और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई।

इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, छगनलाल ओझा, भवानी सिंह, किशोर सिंह, श्यामसुंदर दर्जी, भगवान सिंह तंवर, गोपी मेघवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ता नोरंग नाथ सिद्ध, ओंकार नाथ सिद्ध, नत्थानाथ सिद्ध, जगदीश पारीक, रामप्रताप सिद्ध, लक्ष्मण नाथ सिद्ध, मनोज नाथ सिद्ध, आसूराम मेघवाल, घमंडाराम मेघवाल, मुन्नीनाथ सिद्ध, रामेश्वर नाथ टांडी, नारायण हुड्डा, गिरधारीलाल नाई, कालूराम बोथरा, देवकिशन शर्मा, बजरंग शर्मा, सुरेश नाई, भंवरलाल सांसी, मानकचंद जैन, राजू सिद्ध, रेवंत नाथ सिद्ध आदि वरिष्ठजन एवं युवा शक्ति मौजूद रहे।

युवा कांग्रेसी लगातार दे रहे हर घर दस्तक, कांग्रेस सरकार की योजनाओं का कर रहे प्रसार…

श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की टीम लगातार गाँवो में जाकर हर घर मे दस्तक दे रही है। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता गाँवो में हर घर जाकर महंगाई राहत अभियान के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दे रही है साथ ही वंचित परिवारों को इस अभियान से जोड़ भी रही है।

कांग्रेस के युव नेता हरीराम बाना के साथ हर घर राहत अभियान की टीम श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव धनेरू, कुंपालसर, बाडेला, बरजांगसर, नोसरीया, मिंगसरिया पहुंची और गांव के प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक घर, प्रत्येक ढाणी ओर गुवाड़ में जाकर राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजना की विशेष पुस्तिका वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान तुलछीराम जाखड़, शुभम शर्मा, मामराज जाखड़, बलराम हरडू, गणपत जाखड़, भीयाराम जाखड़, देवीलाल जाखड़ मौजूद रहे।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment