राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जानी मतदान की प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता अभियान में लिया हिस्सा

द खबर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। श्रीडूँगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायतों कल्याणसर नया – पुराना और पूंदलसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता MDV टीम इवीएम , वीवीपेट और बैलेट मशीन सहित मतदान सामग्री साथ लेकर इन स्कूलों में पहुंची और विद्यार्थियों के समक्ष मतदान प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया।

\"\"

ALMT नौरतमल शर्मा ने इस अभियान का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों में से कई विद्यार्थी आने वाले चुनावों तक मतदान हेतु वयस्क आयु पूर्ण करके पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे। इसलिए नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना अतिआवश्यक है। टीम सदस्य ALMT सहीराम भांभू तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत डेमोंस्ट्रेशन करवाकर दिखाया। कल्याणसर नया में संस्था प्रधान नन्दराम सिद्ध ने मतदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी अपने परिवारजनों को भी देने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी।

\"\"

Leave a Comment