एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नाचते – गाते शोभायात्रा के रूप में रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिये रवाना हुआ श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट का रामापीर भक्त संकल्प रथ,

Published on: September 12, 2023

द खबर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। बीकानेर, मुम्बई व अहमदाबाद के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ताओं की समर्पित संस्था श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट 39वें सफलतम वर्ष में प्रवेश करते हुए रामदेवरा के पैदल जातरूओं की सेवा के निमित समर्पण के साथ संकल्प रथ को शोभायात्रा के साथ रवाना किया गया और हजारों की संख्या में रामापीर भक्त संकल्प रथ के दर्शनार्थ सड़कों पर उमड़ पड़े। बीकानेर के अनेक स्थानों पर इस सेवा रथ का स्वागत किया गया। इस सेवा संकल्प रथ में मुम्बई बीकानेर, अहमदाबाद से सेवा समपर्ण सद्भाव के निमित कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचते है और अगले 10 दिन तक निष्काम भाव से पैदल जातरूओं की सेवा में जुटते हैं।

संकल्प सेवा रथ की रवानगी से पूर्व मुम्बई से प्रकाशित हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहित बहुरंगीय राजस्थान उद्घोष के विशेषांक का लोकापर्ण महिला सशक्तिकरण की पुरोधा श्रीमती पुष्पा सोनी, ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री शिवकुमार सोनी, श्री धीरज सोनी, श्री कैलाश सोनी व पूरी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य धीरज कुमार सोनी, कैलाश सोनी, मयूर कुमार पटेल, कुमार महादेव व्यास, महावीर पारीक, गणेश कुमार सोनी, जसवन्त सोनी गणेश कुमार आर. सोनी, गणेश बी. सोनी, विजय सोनी, प्रेमरतन सोनी के साथ-साथ बुलाकीदास सांखला, महेश सोनी, विजय सोनी, युवराज सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सेवा संकल्प यात्रा बैण्ड बाजे के साथ गूजरों से कोचरों के चौक से होते हुए सुनारों की छोटी गुवाड़, सुनारों की बड़ी गुवाड़ होते हुए तीन खम्भों के चौक पर आकर रुकी और यहां श्रद्धालुओं ने संकल्प रथ की पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा के बीच स्थान-स्थान पर युवक-युवतियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बैण्ड की धूनों पर नृत्य करते नजर आये पूरा नजारा लोकभवन महोत्सव के रूप में सामने दिखा।

ज्ञात रहे इस वर्ष भी श्री बीकानेर ब्राह्मण सेवाकार ट्रस्ट बीकानेर से 99 कि.मी. दूर का पहला पड़ाव खिदरत रोड़ पर डाला गया है। चाय, नाश्ता, पानी व भण्डारे के साथ-साथ साफ-सुथरी खान-पान सेवा व आराम व करने तथा रात्रि विश्राम करने की समुचित व्यवस्था की गई है। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट का अगला पड़ाव सीडा में लगाया जा रहा है। मेडिकल चिकित्सा व एम्बुलेंस सेवा भी जोड़ी गई है। कैलाश सोनी ने बताया कि अगले 10 दिन तक ट्रस्ट अपना सेवा प्रकल्प सजायेगा व पैदल जातरूओं के निमित अपनी निष्काम भाव की सेवा समर्पित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment