श्रीडूंगरगढ़ में परिवर्तन यात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत, भाजपा नेताओं ने सभा मे जमकर घेरा कांग्रेस सरकार को, गुसाईसर बड़ा से लेकर सेरूणा तक उमड़े भाजपाई

द खबर एक्सप्रेस 10 सितंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज वाया कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुसाईसर बड़ा पहुंची जहां भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने भी यात्रा की अगवानी अपने समर्थकों के साथ गुसाईसर बड़ा पहुंचकर की।

\"\"

श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश पर बालाजी नगर के सामने कालूरोड पर यात्रा का स्वागत भाजपा नेत्री लकेश चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ किया। जहां से परिवर्तन संकल्प यात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल रोड ताल मैदान के सामने पहुंची। जहां पर भाजपा श्रीडूंगरगढ़ के सामूहिक नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा में शामिल भाजपा के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का स्वागत स्थानीय नेताओं ने किया।

\"\"

सभा में परिवर्तन यात्रा पहुंचने से पहले स्थानीय नेताओं ने जनता को संबोधित किया और प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन नारायण मोट, कुम्भाराम सिद्ध, विनोदगिरी गुसाईं, हेमनाथ जाखड़ ने सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए इस सरकार को सिर्फ घोषणा वाली सरकार बताया।

\"\"

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कांग्रेस के शासन में महिलाये सुरक्षित नही है। कोई भी परीक्षा बिना लीक हुई पूर्ण नही होती। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के घर मे गैस सिलेंडर पहुंचा दिया। जनता के करोड़ो बैंक खाते खुलवा दिए जिसमे सरकार का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होते है बिचौलियों के कमीशन को खत्म कर दिया गया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बिजली तो फ्री करदी लेकिन बिजली सप्लाई ही नही हो रही। किसान के राम तो रूठा हुआ है लेकिन ये निकम्मा राज भी रूठ गया है। किसान की फसल बिना बिजली के खत्म हो रही है।

\"\"

पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के साथ गजेन्द्रसिंह की दिखी नजदीकियां

परिवर्तन यात्रा के भाजपा नेताओं को स्थानीय नेताओं ने सामूहिक माला पहनाकर स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर कार्यक्रम स्टेज पर भाजपा महिला मोर्चा की देहात जिलाध्यक्ष, शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी और मातृशक्ति ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं के मंच पर पहुंचने पर पुष्पवर्षा करके कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

\"\"
\"\"

सभा समापन पर यात्रा श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मार्गो से होती हुई गोस्वामी फार्म हाउस पहुंची। जहां यात्रा में शामिल नेताओ पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और वही पर इनके भोजन की व्यवस्था भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई द्वारा की गई।

\"\"

लखासर में युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने परिवर्तन यात्रा का अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।

\"\"

झंझेऊ में पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया।

\"\"

भाजपा नेताओ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद लस्बे के मुख्य मार्गो से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा हाई स्कूल होते हुए मुख्य बाजार से घुमचक्कर पहुंची।

\"\"

मंच पर रहे ये मौजूद…ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़, रविशेखर मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध, पूर्व चेयरमैन नारायण मोट, किशनाराम गोदारा, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, हेमनाथ जाखड़, बृजलाल तावणियाँ

भारतीय जनता पार्टी के ये कार्यकर्ता रहे सक्रिय…. एडवोकेट डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल, शिवप्रसाद तावणियाँ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, विधानसभा प्रभारी बजरंग गुर्जर, मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, सुभाष कमलिया, महेश सारस्वत, धुडाराम डेलू, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, शिवरतन जोशी, महेन्द्रसिंह तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, बजरंग सारस्वा, रामनिवास महिया, नवरत्न घिंटाला, जसराज सिवंर, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक, शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश नाई, एडवोकेट बाबुलाल सारस्वत, जेठाराम भाम्भूं, पंचायत समिति सदस्य मोहननाथ कुल्डिया, पोकरनाथ सिद्ध, भींवनाथ सिद्ध, छोटूराम मेघवाल, अग्रसिंह पड़िहार, विक्रमसिंह सत्तासर, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन छींपा, उस्मान भाटी, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, अरूण पारीक, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्याम पुरोहित, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, वेदप्रकाश सारस्वत, गोपाल छापोला, चांदरतन सेठिया, भरत सुथार, मघराज तेजी, प्रकाश मलघट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment