एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान भाजपा लगातार बढ़ा रही अपना कुनबा, 18 नेताओ के साथ रिटायर्ड IAS हुए भाजपा में शामिल, देखें सूची

Published on: August 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 अगस्त 2023। राजस्थान में भाजपा लगातार अपने कुनबे में विस्तार कर रही है। विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक है और कभी भी चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कई नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए है। इनमें तीन रिटायर्ड आईएएस और आरएएस अफसर भी शामिल है। इन सभी को बीजेपी के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। जानकारी के मुताबिक पूर्व IAS डॉ. महेश भारद्वाज, पूर्व IAS हनुमान सिंह भाटी, देव सोमनाथ, डूंगरपुर के धनेश्वर आहारी, पूर्व IAS के सी वर्मा, पूर्व इनकम टैक्स ऑफिसर नरेंद्र गौड़, जोधपुर जयपुर के व्यापारी भूदेव देवड़ा, पूर्व RAS माताराम रिणवा, बारां जिले के कांग्रेस नेता कमल राठौड़, गंगापुर के बहादुर सिंह गुर्जर, नागौर के ओमप्रकाश बागरा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा, पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर ओम प्रकाश मीणा, पूर्व RPS खेमराज खोलिया, पूर्व IAS भंवरलाल नवल, भाजपा से पूर्व विधायक रहे कृष्ण कड़वा की वापसी हुई है। कुंवर राव गगन सिंह बांसवाड़ा, दयानंद शकरवाल पूर्व अधिकारी इंश्योरेंस कंपनी, बहरोड कोटपूतली से डॉ. रतिराम यादव। इन सभी ने चुनावो से पहले भाजपा का दामन थामा है।

कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में कई नेताओं की घर वापसी हुई तो कुछ कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आए हैं। सभी ने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि सभी ने बिना किसी शर्त के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है। इन सबकी निष्ठा मोदी सरकार में है। जिस तरह से गहलोत सरकार में कुशासन रहा है, उससे जनता त्रस्त है। दलित अत्याचार, महिला हिंसा, पेपर लीक और किसान कर्ज माफी आम जनता से जुड़े मुद्दे हैं, जिसमें प्रदेश की सरकार नाकाम रही है। अरुण सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में रिटायर्ड अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इन सबके पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले 2023 के चुनाव में कमल का फूल खिलाएगी।

बीजेपी लगातार बढ़ा रही अपना कुनबा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने जो आम जनता के लिए काम किया है और 9 साल बेमिसाल रहे हैं, उसके प्रति लोग अपना विश्वास दिखा रहे हैं। इसीलिए हर दूसरे दिन भाजपा में लोगों की ज्वाइनिंग हो रही है और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज रिटायर्ड अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और यहां तक कि कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। भाजपा इन नेताओं, कार्यकर्ताओं के शामिल होने से ओर ज्यादा मजबूत हो रही है और प्रदेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment