एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

टेम्पो यूनियन ने कहा पहले सड़के सुधारो तभी चलेंगे पहिये, आमजन परेशान, नेता-जनप्रतिनिधि मौन

Published on: August 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 अगस्त 2023। आमजन और स्थानीय नेताओं की निष्क्रियता ने शहर के क्या हाल कर दिया है ये किसी से छुपा हुआ नही है। जिन सड़को के सुधार के लिए नेताओ और जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए उनके लिये आम टेम्पो वाले लामबंद हुए है।

गत 17 अगस्त को टेम्पो यूनियन ने अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष और उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर की टूटी हुई सड़को को ठीक करने, अवैध रूप से बने हुए स्पीड ब्रेकरो को हटाने और ऊंची-नीची व चौड़ी नालियों का सुधार करने की मांग की थी और सुधार ना करने की दशा में टेम्पो बन्द करने की चेतावनी दी थी जिसके फलस्वरूप आज टेम्पो यूनियन ने शहर में तिपहिया वाहनों को रोक दिया। शहरवासियों को हो रही है असुविधा फिर भी प्रशासन है मौन ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment