19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

The Khabar Xpress 11 जुलाई 2025। गौसेवी एवं सत्संग प्रेमी ब्रह्मलीन संत श्रीकृष्णानंदजी महाराज का पादुका पूजन गुरु पूर्णिमा के दिन उनके शिष्य बड़ी श्रद्धा से करते हैं। 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के दिन उनके शिष्यों द्वारा पादुका पूजन श्रीमाधोपुर में भाव-भक्ति से किया गया। अभी कृष्णानंदजी की पादुका श्री माधोपुर में हैं,अब ये चरण पादुकाएं बरसाना (ब्रज) ले जाई जाएंगी।