हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में हुए देशभक्ति कार्यक्रम, वृक्षारोपण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

The Khabar Xpress 13 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा आज शाम शहीद हेमू कालाणी पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा देहात जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ और मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज़ादी के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।