कालुबास एवं मोमासर बास में डाली जाएगी 18 किमी की सीवरेज लाइन, सेसोमूं के पीछे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा
The Khabar Xpress 29 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गम्भीर एवं विकराल समस्या बनी हुई है सीवरेज व्यवस्था। श्रीडूंगरगढ़ के हर घर की सीवरेज टंकियां सीधे गलियों में ही बनी हुई है। हालात ये है कि गलियां थोथी हो चुकी है। अब गलियों में नई सीवरेज टंकियां बने ऐसी जगह भी नहीं बची हुई हैं। काफी वर्षों से जनता की बेहद जरूरत थी कि शहर में सीवरेज लाइन डाली जाए।