एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कालुबास एवं मोमासर बास में डाली जाएगी 18 किमी की सीवरेज लाइन, सेसोमूं के पीछे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा

Published on: May 29, 2025

The Khabar Xpress 29 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गम्भीर एवं विकराल समस्या बनी हुई है सीवरेज व्यवस्था। श्रीडूंगरगढ़ के हर घर की सीवरेज टंकियां सीधे गलियों में ही बनी हुई है। हालात ये है कि गलियां थोथी हो चुकी है। अब गलियों में नई सीवरेज टंकियां बने ऐसी जगह भी नहीं बची हुई हैं। काफी वर्षों से जनता की बेहद जरूरत थी कि शहर में सीवरेज लाइन डाली जाए। इस समस्या का निराकरण कर रहे हैं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत। विधायक सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत 50 करोड़ की लागत से सीवरेज व ट्रीटमेन्ट प्लॉन्ट श्रीडूंगरगढ़ में लगाया जाएगा। जिससे प्रथम चरण में कालूबास एवं मोमासर बास में लाइनें डाली जाएगी। जिसे सेंसोमु स्कूल के पीछे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोडा जाएगा। प्रथम चरण में सीवरेज लाइन का कार्य लगभग 18 किलोमीटर लंबी होगा। विधायक ने बताया कि इस संदर्भ में बुधवार को आरयूआईडीपी, जयपुर के परियोजना निदेशक पीयूष सामरिया (IAS) से विस्तृत चर्चा कर उनसे इस परियोजना की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करवाई गई। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस योजना से हजारों घर लाभान्वित होंगे तथा इसके दूसरे चरण में शेष शहर में सीवरेज लाइन डलवाई जाएगी। कस्बे के नागरिकों को जल्द से जल्द ये सुविधा मिले इसके प्रयास किये जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment