सर्दियों में पेयजल संकट, मोहल्लेवासी हो रहे दस दिनों से परेशान, कहीं कोई सुनवाई ना होने का लगा रहे आरोप

The Khabar Xpress 07 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की पेयजल संकट सुधरने का नाम नहीं ले रही। गर्मियों में जो हाहाकार पेयजल के लिये मचा हुआ था। वो अब सर्दियों में भी वैसे ही चल रहा है। अधिकारी जितने नाकारा साबित हो रहे है उतना ही प्रशासन भी आंखे बंद किये बैठा है। सरकार ने तो जैसे अपने हाथ खड़े कर दिए है या फिर अधिकारी उनकी बात नहीं मान रहे। कस्बे के कालुबास के हालात बदतर हो गए है।