एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सर्दियों में पेयजल संकट, मोहल्लेवासी हो रहे दस दिनों से परेशान, कहीं कोई सुनवाई ना होने का लगा रहे आरोप

Published on: January 7, 2026

The Khabar Xpress 07 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की पेयजल संकट सुधरने का नाम नहीं ले रही। गर्मियों में जो हाहाकार पेयजल के लिये मचा हुआ था। वो अब सर्दियों में भी वैसे ही चल रहा है। अधिकारी जितने नाकारा साबित हो रहे है उतना ही प्रशासन भी आंखे बंद किये बैठा है। सरकार ने तो जैसे अपने हाथ खड़े कर दिए है या फिर अधिकारी उनकी बात नहीं मान रहे। कस्बे के कालुबास के हालात बदतर हो गए है। पिछले 10 दिनों से लोगो के घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। सक्षम अधिकारी समस्या का निस्तारण करने में असफल सिद्ध हो रहे है। मोहल्ले के वर्योवृद्ध नागरिक धनराज बागड़ी ने बताया कि हम घर मे सिर्फ दो लोग है उसके बावजूद भी पेयजल संकट बना हुआ है। पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पूछने पर किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। सर्दियों में भी टैंकर डलवाने के लिए मजबूर है। सत्यनारायण लखोटिया ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है हमारी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। आम लोगो के उलाहने हमे खुद की नजरों से ही गिरा रहे है। आगामी निकाय चुनावों में हम किस मुंह से मोहल्लेवासियों के पास जाएंगे जब उनकी शिकायते ही हमसे दूर नहीं हो रही। विधायक सेवा केंद्र से भी फोन नही उठाने की शिकायतें मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment